अन्यताज़ा खबरदेश-विदेश

Jharkhand : सुहागरात वाली रात चुपके से फरार हुई नई नवेली दुल्हन, वजह जानकर हैरान रह जायेगे आप

झारखंड : देश के लगभग सभी राज्यों में इस वक्त लॉकडाउन चल रहा है। कहीं आंशिक तौर पर लॉकडाउन लगाया गया है, तो कहीं राज्य सरकार द्वारा पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।

इससे संबंधित तरह-तरह के गाइडलाइंस भी जारी कर दिए गए हैं। जिनमें सबसे प्रचलित किसी भी समारोह में केवल 50 लोगों के ही उपस्थित होने की गाइड लाइन है। ऐसे में भी शादी-विवाह जैसे समारोह के आयोजन नहीं रुक रहे हैं। शादियों के मौसम में सभी मैरिज हॉल भरे दिख रहे हैं।

झारखंड के धनबाद में भी लॉकडाउन के दौरान एक शादी हुई। यह शादी आम शादियों से कुछ हटके थी। दरअसल यहां नई नवेली दुल्हन सुहागरात वाली रात चुपके से ससुराल से भाग गई। हैरानी की बात यह है कि दूल्हे को इसकी कानो कान खबर नहीं हुई।

सुहागरात छोड़कर रातों-रात दुल्हन के भागने का यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और एक चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि यहाँ किसी लूटेरी दुल्हन की बात नहीं हो रही है। जो सारा जेवर आदि लेकर फरार हुई हो।

दरअसल, धनबाद के टुंडी में सुहागरात से पहले दुल्हन टॉयलेट का बहाना बनाकर कमरे से निकली और फिर लौटकर नहीं आई। बेचारा दूल्हा काफी देर तक सेज पर अपनी नई नवेली पत्नी का इंतजार करता रहा। जब ज्यादा देर हो गई तब सभी दुल्हन की तलाश करने लगे। बाद में जब दुल्हन के घर फोन किया गया तब दुल्हन के इस तरह भाग जाने की वजह सभी को पता चली।

बता दें कि सुहागरात से पहले दूल्हे को खांसी आ रही थी। खांसी आने की वजह से दुल्हन उसे कोरोना समझ कर डर कर अपने मायके वापस चली गई।

गौरतलब है कि महामारी के समय लोग अलग-अलग समारोह का आयोजन तो कर रहे हैं। लेकिन साथ ही उनके मन में कोरोना का डर भी बैठा हुआ है। इस मामले में कोरोना के डर से दुल्हन बिना किसी को बताए अपने घर वापस चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »