अपराधताज़ा खबर

Pune : चिंकारा जाति के हिरण का शिकार करने दो लोगो को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट : प्रमोद कुमार

पुणे : पुणे जिले के इंदापुर तालुके में चिंकारा जाति के हिरण का शिकार करने के लिए जंगल में घुसे दो लोगों को वन विभाग के कर्मचारियों ने पीछा कर पकड़ा। पकड़े गए दोनो लोगो ने गोली मारकर हिरण का शिकार किया, मृत अवस्था में हिरण मिला। मंगलवार रात यह कार्रवाई की गई। महेश जंगलु मने (उम्र 40, नि. सनसर, ता. इंदापुर) व दत्तात्रेय पोपट पवार (उम्र 42, नि. बोरी, इंदापुर) को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में इंदापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार रात इंदापुर वन क्षेत्र में कर्मचारी गश्त लगा रहे थे। तभी उन्हें जंगल में बैटरी का उजाला दिखा। इसलिए उन्हे संदेह हुआ। कर्मचारी ने जंगल में जाकर देखा तो दो लोग टू व्हीलर पर संदिग्ध अवस्था में दिखे। उन दोनो ने कर्मचारी को देखा और फरार हो गए। कर्मचारियों ने पीछा कर इन दोनो को गिरफ्तार किया। उनके पास एक बोरी था जिसमें चिंकारा जाति का हिरण मृत अवस्था में मिला। उन लोगों ने बंदूक से हिरण का शिकार किया था। उनके पास रायफल, 6 जिंदा कारतूस और एक इस्तेमाल किया हुआ कारतूस जब्त किया गया। यह कार्रवाई उपवनसंरक्षक राहुल पाटिल के मार्गदर्शन में सहायक वनसंरक्षक आशुतोष शेंडगे, वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल काले, वनपाल जंक्शन अशोक नरुटे व वनरक्षक पूजा काटे की टीम ने की। इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीण अतुल नरुटे, विनोद नरुटे, संदीप नरुटे ने मदद की। आगे की जांच वन परिक्षेत्र अधिकारी (इंदापुर) राहुल काले कर रहे हैं। आपके आसपास या परिसर में किसी भी वन प्राणी की तस्करी अथवा शिकार हो रहा हो तो इसकी जानकारी वन विभाग के कार्यालय के अधिकारी या कर्मचारी को तत्काल दे। साथ ही हैलो फोरेस्ट के टोल फ्री नंबर 1926 पर संपर्क करें, यह अपील पुणे वन विभाग के उपवनसंरक्षक राहुल पाटिल ने की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »