Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : होली के त्योहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाये

– शान्ति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पर रखे कड़ी निगरानी

– जिलाधिकारी ने पीस कमेटी की बैठक मे विभिन्न सम्प्रदाय के धर्म गुरूओ के साथ की वार्ता

रिपोर्ट : आशुतोष गुप्ता

मीरजापुर, (उ.प्र.) : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने 23 मार्च को स्थानीय जिला पंचायत सभागार मे होली त्योहार के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न सम्प्रदाय के धर्मगुरूओ व नगर के गणमान्य /बुद्धजीवी वर्ग के लोगो के साथ बैठक कर होली के त्योहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाये जाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति एवं अपने देवी देवताओ के प्रति आस्था का त्योहार है सभी लोग त्योहार को खुशी एवं मन की प्रसन्नता के साथ मनाते है, उन्होने कहा कि जो परम्परागत तरीके से होती चली आ रही है उसके अतिरिक्त ऐसा कोई क कार्य न किया जाये कि कही विवाद की स्थिति उत्पन्न हो उन्होने कहा कि होलिका दहन के दिन ही सबेबरात का भी त्योहार पड़ रहा है दोनो त्योहार साथ होने के नाते समाज के विशेष लोग व गणमान्य लोगो की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हम सभी का यह कतर्व्य बनता है कि अपने मोहल्ले व आस पास के लोगो को भाई चारे व संस्कृति के साथ अपने अपने त्योहार को मनाने के लिये जागरूक करे ताकि कही भी ऐसी कोई घटनाये न होने पाये जिससे जनपद की शान्ति व्यवस्था व आपसी सौहार्द वातावरण खराब हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पूरे जनपद मे धारा 144 लागू रहेगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि कही किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो उसकी सूचना तत्काल अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक अथवा स्वयं जिलाधिकारी के मोबाइल पर देकर अवगत करा सकता है ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। बैठक मे अपर जिलाधिकारी श्री यू0पी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने भी अपने सम्बोधन मे कहा कि होली के त्योहार को आपसी मेल मिलाप एवं खुशी के साथ मनाया जाये। ताकि कही किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाये। बैठक मे मदरसा अरबिया वासलीगंज के प्राचार्य मौलाना नजम अली, एवं मौलाना नौशाद, सनावर खां सहित विभिन्न थानो से आये हुये गणमान्य व्यक्ति व धर्मगुरूओ के द्वारा होली के त्योहार को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये जाने का आश्वासन देते हुये अपने अपने सुझाव भी दिये।

इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा 28 मार्च 2021 को होलिका दहन एवं 29 मार्च 2021 को रंगोत्सव त्योहार को शान्तिपूर्ण वातावरण मे मनाये जाने हेतु अधिकारियो की ड्यूटियॉ भी लगायी गयी है। आदेश मे कहा गया है कि रंगोत्सव व होलिका दहन के स्थान को लेकर विवाद अथवा कुछ शरारती तत्वो द्वारा होलिका मे समय से पूर्व आग लगा देना, मदिरा पान की दशा मे अशब्दो व अश्लील हरकतो का प्रयोग करना, विभिन्न धार्मिक स्थलो पर अनावश्यक रंग डाल देना जैसी छोटी-छोटी बातो को अधिकारी गम्भीरता से लेते हुये ऐसे शरारती लोगो को चिहिन्त करते हुये कड़ी निगरानी रखे, ताकि हर्षो उल्लास का वातावरण तनाव मे न बदलने पाये। उन्होने यह भी कि होली के त्योहार के अवसर पर सफाई जलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतरता तथा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था हेतु प्रबन्ध पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट नगर क्षेत्र मे तथा समस्त उप जिलामजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रो मे सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ संवदेनशील स्थानो को व्यापक भ्रमण कर ले तथा त्योहार रजिस्टर का परीक्षण करके विवादित/संवदेनशील स्थलो की सूची तैयार कर किसी विवाद के प्रकाश के आने पर उसका त्वरित निराकरण होलिका दहन के पूर्व ही अवश्य कर ले। जुलूस के मार्गो मे मिश्रित क्षेत्र के आबादी वाले एवं मार्गो मे यदि मस्जिद आदि स्थित है तो उस स्थान पर विशेष सर्तकता बरती जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले आग्नेयास्त्र एवं मदिरा की दुकानो को पूर्णतया बन्द कराना सुनिश्चित कराये तथा विस्फोटक पदार्थो के विक्रय पर भी रोक लगाना सुनिश्चित करे। अपर पुलिस अधीक्षक से कहा गया कि निकलने वाले जुलूसो भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलो बस/रेलवे स्टेशनो के आस पास समुचित बल की व्यवस्था करेंगे। तथा क्षेत्राधिकारी की ड्यूटी सम्बन्धित मजिस्ट्रेट लगाने हेतु आदेश निर्गत करेंगे। नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र मे सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रो मे विशेष सफाई, जलापूर्ति व प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने अपने आदेश मे कहा कि होली त्योहार को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु समस्त उपजिलामजिस्ट्रेट अपने अपने तहसीलो मे कानून व्यवस्था की स्थिति पर निगरानी रखने हेतु सम्बन्धित तहसीलदार व नायब तहसीलदारो की ड्यूटी सुनिश्चित कराये। विभिन्न क्षेत्रा मे मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी जिलाधिकारी के द्वारा कोतवाली शहर/कटरा व सम्पूर्ण शहर क्षेत्र मे नगर मजिस्ट्रेट, विन्ध्याचल तथा सम्पूर्ण तहसील सदर क्षेत्र उपजिलामजिस्ट्रेट सदर, थाना चील्ह अन्तर्गत शिव प्रसाद अपर उपजिलामजिस्ट्रेट सदर, थाना जिगना अन्तर्गत तहसीलदार सदर, कोतवाली देहात अन्तर्गत नटवर सिंह नायब तहसीलदार सदर, थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत जिला प्राबेशन अधिकारी, लालगंज व सम्पूर्ण तहसील लालगंज क्षेत्र उपजिलामजिस्ट्रेट, हलिया तहसीलदार लालगंज मडि़हान व सम्पूर्ण मडि़हान तहसील क्षेत्र उप जिलामजिस्ट्रेट मडि़हान, पुलिस चौकी पटेहरा अन्तर्गत तहसीलदार मडि़हान, चुनार व सम्पूर्ण चुनार तहसील क्षेंत्र उपजिलामजिस्ट्रेट चुनार, अदलहाट क्षेत्रान्तर्गत तहसीलदार चुनार, जमालपुर वन बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, तथा थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी नरायनपुर को त्योहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु ड्यूटी लगायी गयी हैं। उन्होने कहा कि उपर्युक्त अधिकारीगण अपने ड्यूटी क्षेत्र के मुख्यालय पर दिनांक 28.03.2021 को पूर्वान्ह पहुॅच जायेंगे तथा त्योहार सकुशल सम्पन्न होने के पश्चात ही अपने क्षेत्र से गंतव्य पर वापस जायेंगे। होली के पर्व को सकुशल एवं सौहार्द वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी अधिकारी पूरे मनायोग से अपने कर्तव्यो का निवर्हन करेंगे ताकि कानून व्यवस्था बाधित न होने पाये किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी।

Related posts

Surat : Ward 16 में “डोर टू डोर जाकर लोगों की समस्या को सुनेंगे”- नगरसेवक विपुलभाई डी मोवलीया

Khula Sach

Mirzapur : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मनिर्भर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया सम्मान

Khula Sach

Poem : “पापा”

Khula Sach

Leave a Comment