Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव सिंह (सरकार) ने रिंकी कोल के समर्थन में किया जन संपर्क

✍️ रमाशंकर तिवारी 

लालगंज, (मिर्जापुर) : छानवे विधान सभा के उप चुनाव में राजनितिक पार्टी के लोगों द्वारा अपने अपने उम्मीदवारों कि ओर से चुनाव प्रचार तन्मयता से क्षेत्र के लोगों से रूबरू होकर बोट मागने एवं उन्हें जीताने कि मशक्कत में लगे हैं। यह उप चुनाव कुछ महीने पूर्व में भाजपा समर्पित पार्टी से विधायक रहे राहुल प्रकाश कोल के निधन के पश्चात कराया जा रहा है। जब तक विधायक थे क्षेत्र के लोगों की पूरी निष्ठा सर्व इमानदारी से सेवा में लगे थे। आज भी क्षेत्र में उनका नाम लोग बयाँ करने में नहीं थकते। इस उपचुनाव में उनकी पत्नी उम्मीदवार है। छानबे क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव सिंह (सरकार) ने विधान सभा के उप चुनाव में पूर्व विधायक राहुल प्रकाश कोल कि पत्नी रिंकी के चुनाव प्रचार में हरसड, कोटार, छतरिहा, मगर बिला, पुरवा, सिगरा, अडुगी, टिकुरी, हलिया, हथेड़ा, गड़बड़ा, गुलरिया, पुरवा अवसान, सोठिया, बेदपुर, बरडिया, बसुहरा, थोथा वडका, छोटका थोथा, ऊँटी गोबर दहाँ आदि गाँव में बोट माँगा तथा यह भी कहा कि जिस प्रकार आप लोगों के बीच पूर्व में स्वर्गीय राहुल प्रकाश कोल ने सेवा कि थी उसी तरह इनकी पत्नी उनसे अधिक आप लोगों कि सेवा में कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। क्षेत्र के लोगों ने इन्हें सरकार शब्द से नवाजते अधिक से अधिक मतों से जिताने कि बात कही।

Related posts

MG Motor अगले वित्त वर्ष तक लॉन्च करेगी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल

Khula Sach

आईएनएफएस का निःशुल्क ‘बेसिक न्यूट्रिशन एंड फिटनेस कोर्स’

Khula Sach

Mirzapur : जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जनपद के दूरस्थ ग्राम में निर्माणाधीन पाईप पेयजल योजना का किया निरीक्षण

Khula Sach

Leave a Comment