Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : स्व इंदुधर त्रिपाठी को दी गई श्रद्धांजलि, स्व डॉ डी डी त्रिपाठी भी याद किए गए

रिपोर्ट : सलिल पांडेय

मीरजापुर, (उ0प्र0) : प्रदेश के पूर्वमंत्री राकेशधर त्रिपाठी के अग्रज (बड़े भाई) एवं मां विन्ध्यवासिनी महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ नीरज त्रिपाठी के पितृव्य (चाचा) स्व इंदुधर त्रिपाठी को नगर के विद्वत समाज की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि गोष्ठी में स्व इंदुधर त्रिपाठी जिनका निधन 28 दिसम्बर ’20 को 75 वर्ष की अवस्था में एवं लगभग 40 वर्ष पूर्व रंजिशन हत्या के शिकार हुए जिला अस्पताल के सर्जन डॉ डी डी त्रिपाठी को याद किया गया तथा अनेकानेक लोगों ने विविध संस्मरणों के साथ विचार व्यक्त किए गए। यह कार्यक्रम गुरुवार, 4 फरवरी 21 को भरूहना स्थित विन्ध्यवासिनी महाविद्यालय में आयोजित किया गया था।

श्रद्धांजलि-गोष्ठी में मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने स्व इंदुधर त्रिपाठी के प्रति अपना आत्मीय लगाव बताया।

गोष्ठी में परिवार के लोगों में डॉ नीरज त्रिपाठी, डॉ पंकज त्रिपाठी, सैदाबाद ब्लाक प्रमुख ने कहा कि विषम परिस्थितियों में पूरे परिवार को संबल देने का काम स्व इंदुधर त्रिपाठी ने किया।

अन्य वक्ताओं में सर्वश्री नन्दजी चौबे एवं एस सी चतुर्वेदी (अवकाश प्राप्त विभागाध्यक्ष), शशिधर शुक्ल, राजमोहन शर्मा, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ रमेश ओझा (सभी प्रवक्ता) अमरेश मिश्र, राजेन्द्र तिवारी, सलिल पांडेय आदि ने स्व इंदुधर त्रिपाठी को स्वास्थ्य विभाग का लोकप्रिय कर्मचारीनेता कहा। गोष्ठी का संचालन बिनानी कालेज के प्रवक्ता डॉ ध्रुवजी पांडेय ने किया जबकि डॉ प्रवीण सेठी ने आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा वैष्णवजन तो तेनो कहिए जो पीर पराई जानि रे आदि भजन के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

पेटीएम ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी काम करता रहेगा: विजय शेखर शर्मा

Khula Sach

कभी दुश्मन कभी सहेली – ऐसी ही कुछ है सकीना और शांति की दोस्ती की पहेली

Khula Sach

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करकमलो से एसीसी अमेठा ग्रीनफील्ड परियोजना का शुभांरभ

Khula Sach

Leave a Comment