Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेश

आज से रोजाना पटरी पर दौड़ेगी दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल

रिपोर्ट : रितेश वाघेला

मुंबई : दिल्ली-मुंबई के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रोजाना पटरी पर दौड़ेगी। दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल सेवा 19 जनवरी से रोजाना पटरी पर दौड़ेगी। इससे पहले कोरोना वायरस महामारी के चलते दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल सहित सभी रूटों की ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था। अब जबकि हालात सामान्य होता दिख रहा है, तो ट्रेन परिचालन को भी सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले लॉकडाउन में सड़क, रेल और वायु तीनों मार्गों के परिवहन पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध था। लॉकडाउन के दौरान गाइडलाइन्स जारी कर स्पेशल ट्रेन की सेवा शुरू की गई थी। इसमें दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल भी शामिल थी जो सप्ताह में चार दिन चलती थी। दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल के रोजाना परिचालन से दिल्ली-मुंबई समेत उत्तर भारत और पश्चिम प्रदेशों के नागरिकों को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन भी चल रही हैं। दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू कर दी गई है। यात्रा के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की गई है।

Related posts

Delhi : वाहन चोर गिरोह से 37दोपहिया वाहन के अलावा मोबाइल चोरी-सामान व नगद कैश बरामद कर सत्रह चोरी केसो का एक साथ किया खुलासा

Khula Sach

सिविल-२० इंडिया की हुई बैठक में स्वास्थ्य और पर्यावरण पर हुई चर्चा

Khula Sach

केएलएम एक्सिवा फिनवेस्ट लि. ने महाराष्ट्र में अपना दायरा बढ़ाया

Khula Sach

Leave a Comment