Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेश

Mumbai : अंधेरी पश्चिम में घर गिर ने से 5 लोग घायल

रिपोर्ट : रितेश वाघेला

मुंबई : अंधेरी पश्चिम में मेहताब बाबा चाल सलामिया होटल जुहू गली में मंगलवार की  रात 12.20 पर एक घर गिर पड़ा। घर का रिनोवेशन का काम चल रहा था।

रात को घर गिरने से 5 लोग जल अकबर शैख 60 वर्ष, चांद शैख 34 वर्ष, आरिफ शैख 17 वर्ष, अजरा शैख 18 वर्ष, शमसूदीन शैख 50 वर्ष घायल हो गए। इन सभी को कूपर हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही अंधेरी पश्चिम के प्रभाग समिति अध्यक्षा सुधा सिंह भी रात में मुआयना करने पहुंची और उन्होंने इसे काफी गंभीर रूप से लेकर के/प के सहायक आयुक्त पृथ्वी राज चवान को पत्र लिखा है और इसकी कड़ी जांच की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय आमदार अमित साटम भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने भी आधिकारी से वार्तालाप कर विस्तृत जानकारी ली और लोगो से भी मुलाकात की है और इस हादसे के कसूरवार पर कार्यवाही करने का भी वादा किया। इस हादसे की स्थानीय डीएन नगर पोलिस थाने में घर बनाने वाले कांट्रेक्टर पर केस दर्ज करा दिया गया है।

Related posts

नगरपालिका की लेट लतीफी ने रोकी विंध्य कॉरिडोर रफ्तार, भड़के नगर मजिस्ट्रेट

Khula Sach

Delhi : अमालेस के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी मुंशी प्रेमचन्द की जयन्ती

Khula Sach

स्टडी ग्रुप की अमेरिका की प्रमुख यूनिवर्सिटीज के साथ साझेदारी

Khula Sach

Leave a Comment