Khula Sach
अन्यताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : साहित्य व साहित्यकार हमेशा प्रेरणादायी रहे हैं : ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल

प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने किया “लाकडाउन पार्क” काव्य संग्रह का विमोचन

मिर्जापुर, (उ.प्र.) : प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कवयित्री आयुष्मती प्रजापति ‘आयुष’ के काव्य संग्रह ‘लाकडाउन पार्क” का बुधवार को स्थानीय भोला गार्डेन में विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहाकि साहित्य और साहित्यकार हमेशा लोगों के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणा के स्रोत होते हैं। मुझे व्यक्तिगतरूप से साहित्य से लगाव है। मैं साहित्यकारों की भावनाओं को समझने की बराबर कोशिश करता हूँ क्योंकि वे वास्तविकता से रूबरू कराते हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना की भयावह स्थिति का जिक्र किया और सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने मिर्जापुर में साहित्यिक कृतियों के प्रकाशन में सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा ने कहा कि कवि व लेखक व्यक्ति, समाज व सत्ता का सही चेहरा दिखाने की कोशिश करते हैं। उनकी दृष्टि लोक हितकारी होती है। उन्हें गंभीरता से लेकर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। संचालन कर रहे वरिष्ठ कवि व आलोचक अरविंद अवस्थी ने मंत्री जी की साहित्यिक अभिरुचि के लिए प्रशंसा की और कहा कि शासन व प्रशासन को जिला स्तर पर लेखन में लगे साहित्यकारों के लिए योजनाएँ बनानी चाहिए और जनपद स्तर पर पुरस्कार शुरू किये जाने चाहिए। इस दौरान मंच पर आसीन विशिष्ट अतिथियों में लाल बहादुर सिंह, पवन प्रजापति, डॉ नितेश थे, विजय प्रजापति, राजपति ओझा, बैजनाथ प्रजापति, रहे। इस कार्यक्रम में चुनार के चिरस्मरणीय साहित्यकार शिव प्रसाद कमल की पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति का अमृत कलश’ का भी विमोचन किया मंत्री जी ने। कार्यक्रम की शुरुआत गर्विका गीत की वाणी वंदना व स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम के अगले चरण में आयोजित कवि सम्मेलन में बाहर के कई कवियों ने भी काव्यपाठ किया। काव्यपाठ करने वाले कवियों में भोलानाथ कुशवाहा, संदीप बालाजी,प्रतिमा शर्मा ‘पुष्प’, कर्मराज किसलय,सेवालाल प्रजापति, इरफान कुरैशी, डाली अग्रहरी आदि रहे।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में मिलन कुमार, मेवा लाल प्रजापति, विन्ध्यवासिनी, श्याम बाबू, कमल प्रजापति, रामानंद, सुशील त्रिपाठी, सुनील चौधरी, राजेश सोनकर हैं।

यह कार्यक्रम आनलाइन भी प्रसारित हुआ। जिसका संचालन शिब्बू ग़ाज़ीपुरी और सृष्टि राज ने किया। विशिष्ट अतिथि सत्यवीर सिंह (चीफ इंजीनियर,रेलवे) और एयर इंडिया इंजीनियरिंग में डी जी एम वेद प्रकाश प्रजापति ऑनलाइन उपस्थित रहे।

विमोच्यकृति ‘लाकडाउन पार्क’ के प्रकाशक ‘हिंदीश्री पब्लिकेशन’ की ओर से आनंद अमित ने सभी का धन्यवाद प्रकट करते हए कहा मिर्ज़ापुर की धरती उर्वरा है और कई अच्छे साहित्यकार यहाँ से निकले हैं।

Related posts

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 8 जनवरी 2020

Khula Sach

Jamshedpur : धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 131वी जयंती

Khula Sach

& pictures : दबंग 3 के प्रीमियर के साथ फुल-ऑन चुलबुल पांडे स्टाइल में मनाइए रिपब्लिक डे

Khula Sach

Leave a Comment