Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 8 जनवरी 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन्-2021। अयन- उत्तरायण। मास- पौष। पक्ष-कृष्ण। संवत्सर नाम- प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-शुक्रवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-स्वाति। योग (सूर्योदयकालीन)-धृति।करण (सूर्योदयकालीन)-वरियान। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय-7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक।

राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक। दिशा शूल-वायव्य। योगिनी वास-उत्तर। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-वृश्चिक। मुहूर्त-पुंसवन संस्कार मुहूर्त। आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:। उपाय-लक्ष्मी मंदिर में इत्र व श्रंगार सामग्री अर्पित करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नया कार्य करने करने की योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अनहोनी की आशंका रहेगी।

वृष: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बढ़ेगा। सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मिथुन: यात्रा मनोरंजक रहेगी। कुछ अनहोनी की आशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। पुरानी व्याधि उठ सकती है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क: दूसरों से अपेक्षा न करें। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर करें। भूमि, भवन, दुकान व शोरूम आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। लाभ होगा।

सिंह: व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। प्रमोशन व इनाम आदि मिलने की संभावना है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

कन्या: सही बात का भी विरोध हो सकता है, धैर्य रखें। स्थिति अनुकूल होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला: व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनहानि होने के योग हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

वृश्चिक: अज्ञात भय सताएगा। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय सुखमय व्यतीत होगा। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें।

धनु: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। राजभय बना रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

मकर: काफी समय से अटके काम पूर्ण होने के योग हैं। मित्रों तथा परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। प्रतिद्वंद्वी परेशानी का कारण बन सकते हैं।

कुंभ: नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना सफल रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

मीन: अधिक धनलाभ के योग बनते हैं। प्रमाद न कर प्रयास करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। व्यस्तता रहेगी। शत्रुभय रहेगा। शारीरिक पीड़ा रह सकती है।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Rohtas : ओमप्रकाश राम आल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये

Khula Sach

जल्द मिलेगी देश को पहली बुंदेली शेफ, इंदौर में होगा फाइनल मुकाबला

Khula Sach

छात्रों द्वारा बनाई गई चार हजार स्क्वायर फीट में भगवान राम की भव्य रंगोली

Khula Sach

Leave a Comment