जमशेदपुर : भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 131वी जयंती पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के द्वारा गोलमुरी स्थित दुसाध भवन में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां संघ के अध्यक्ष दिनेश शाह गोंड, जगदीश प्रसाद, ललन शाह, रामानंद प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, नरेश शाह, गणेश सा और सोहन शाह उपस्थित हुए। जिनके द्वारा बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया, साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।