Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : अपना दल एस विधानसभा स्तर पर छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनाई गई

रिपोर्ट : बृजेश गोंड

मिर्जापुर, (उ.प्र.) : अपना दल एस पार्टी ने समस्त विधानसभा में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती जिलाध्यक्ष इं राम लौटन बिन्द की नेतृत्व में मनाई गई। छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नगर विधानसभा में बैठक की शुरुआत हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री ज्ञानचंद कनौजिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजकुमार पटेल उपस्थित रहे तथा संचालन नगर विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केसरी ने किया बैठक के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि शाहू (जिन्हें राजर्षि शाहू महाराज, छत्रपति शाहू महाराज या शाहू महाराज भी कहा जाता है) मराठा के भोंसले राजवंश के (26 जून, 1874 – 6 मई, 1922) राजा (शासनकाल 1894 – 1900) और कोल्हापुर की भारतीय रियासतों के महाराजा (1900-1922) थे। उन्हें एक वास्तविक लोकतान्त्रिक और सामाजिक सुधारक माना जाता था। कोल्हापुर की रियासत राज्य के पहले महाराजा, वह महाराष्ट्र के इतिहास में एक अमूल्य मणि था। सामाजिक सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले के योगदान से काफी प्रभावित, शाहू महाराज एक आदर्श नेता और सक्षम शासक थे जो अपने शासन के दौरान कई प्रगतिशील और पथभ्रष्ट गतिविधियों से जुड़े थे। 1894 में अपने राजनेता से 1922 में उनकी मृत्यु तक, उन्होंने अपने राज्य में निचली जाति के विषयों के कारण अथक रूप से काम किया। जाति और पन्थ के बावजूद सभी को प्राथमिक शिक्षा उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक थी। इसी क्रम में नगर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व में हम लोगों को महापुरुषों की जयंती मनाने का दिशा निर्देश मिला और इसी दिशा निर्देश पर हम लोग आगे काम करते रहेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग अपनी पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ जनता के बीच अपना दल एस का प्रचार प्रसार करेंगे जिससे आने वाले नगर विधानसभा में हम लोग विधायक देने का कार्य करेंगे और इस कोरोना के दौर में लोगों से हम अपील करेंगे कोरोना को हराने में सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए नगर विधानसभा में लोगों का वैक्सीन लगवाने का कार्य करेंगे जिससे कोरोना पर हम जीत हासिल करें। बैठक के दौरान जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, कोन ब्लॉक जोन अध्यक्ष श्री रतन पटेल, विंध्याचल जोन अध्यक्ष डॉ श्याम कुशवाहा, विंध्याचल जोन सचिव अशोक कुमार गौतम, श्रीमती पिंकी सिंह, श्रीमती मुन्नी देवी, शिवप्रसाद सिंह एड, इम्तियाज अहमद, सतीश कुशवाहा, कमलेश सिंह चौहान, जयदेव सिंह, मुस्तफा मंसूरी, इश्तियाक अहमद, प्रतीक कुमार, रिंकू, जय सिंह पटेल, कमलेश कुमार सिंह, लक्ष्क्षण धारी निषाद, अमरेश चंद्र यादव, सरफराज अहमद उर्फ रिंचु, विनोद माली आदि लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में आरक्षण के जनक महान समाज सुधारक कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती चुनार विधानसभा के नारायणपुर पार्टी कार्यालय पर काफी हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि चुनार विधानसभा अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह पटेल थे। मुख्य रूप से उपस्थित श्री संदीप सिंह पटेल गोपाल शरण उपाध्याय जी राम कृत राम जी अजीत सिंह अजय खरवार जी डॉक्टर हिदा नारायण पटेल युवा मोर्चा के स्वर्ण मौर्या जी रवि शंकर पटेल जी पूर्व प्रधान दुनिया राम पटेल जी पूर्व प्रधान शाकिर अली अहमद जॉन अध्यक्ष जमालपुर अमूल्य सिंह पटेल एवं तमाम पार्टी कार्यकर्ता एवं साथी गण उपस्थित थे। सभा का संचालन एवं समापन जोन अध्यक्ष नारायणपुर एवं प्रधान श्री कमलेश सिंह जी ने किया।

Related posts

Mirzapur : जिलाधिकारी ने सभी जन प्रतिनिधियो, अधिकारियो कर्मचारियो को दी बधाई

Khula Sach

Chhatarpur : पंचायत ग्रामीण विकास के संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Khula Sach

घर की जाँच के बारे में जागरूकता के लिए ‘प्रॉपचेक’ की पहल

Khula Sach

Leave a Comment