Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेशराज्य

Aligarh : समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना जरुरी ~ डा राहुल वर्मा

रिपोर्ट : विनोद कुमार विश्वकर्मा

अलीग़ढ, (उ.प्र.) : महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रयासरत सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने उत्तर प्रदेश के जनपद अलीग़ढ में कार्यकारणी का विस्तार करते हुए निशा को जिलाध्यक्ष अलीग़ढ, अनीश अहमद को जिला प्रभारी, शान मोo को महासचिव और जाहिद को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया। इनकी नियुक्ति करते हुए संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना जरुरी है और इसके लिए महिलाओं में जागरूकता का होना बेहद आवश्यक है जिसके लिए संस्था कृतसंकल्पित हैै। महिला सशक्तिकरण के लिए जरुरी है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाये और संस्था द्वारा इस दिशा में हरसम्भव प्रयासकिया जा रहा हैै। जिसके लिए सक्षम और समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत लोगों को पुरे भारत में जोड़ा जा रहा है ताकि एक मजबूत टीम तैयार की जा सके तथा महिलाओं की आवाज को और मजबूती से उठाया जा सके।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपने शव्दों में संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा की पुरी ईमानदारी और निष्ठा के संस्था को आगे ले जाकर महिलाओं और वच्चियो की आवाज़ को बुलंद किया जाऐगा। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय माहसचिव अनिल भाटी, दिल्ली प्रदेश के प्रभारी नरेश वर्मा, प्रदेश सचिव डाo ओमवीर बघेल, विजय तवर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

“गो एक्स्ट्रा” ट्रकिंग अभियान को मिली भारी सफलता

Khula Sach

Mirzapur : निःशुल्क कोरोना वैक्सिन पाने के लिए दुआ का मंत्र – हे, प्रभु बीमार हमको कीजिए !

Khula Sach

कविता : “महामारी”

Khula Sach

Leave a Comment