Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल – 8 फरवरी 2021

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021। अयन-उत्तरायण। मास-माघ। पक्ष-कृष्ण। संवत्सर नाम- प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-सोमवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मूल। योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षण। करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव। लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर। शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक।

राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक। दिशा शूल-आग्नेय। योगिनी वास-नैऋत्य। गुरु तारा-अस्त। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-धनु। आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:। उपाय-मंदिर में मखाने चढ़ाएं।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: सुख के साधन जुटेंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है।

वृष: स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। घर की चिंता रहेगी।

मिथुन: विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें। मित्रों से मदद मिलेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा।

कर्क: व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। व्यस्तता रहेगी। कोई मुसीबत आ सकती है। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी।

सिंह: रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। अपने व्यसनों पर काबू रखना चाहिए। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे।  मान बढ़ेगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी।

कन्या: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

तुला: भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकालें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।

धनु: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं। विवाद से क्लेश होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।

मकर: सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। उतावली में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है।

कुंभ: स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।

मीन: परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Mirzapur : प्रधानमंत्री आवास योजना में लाखों का हेरा फेरी, गरीबों को नहीं मिल पा रहा है उनका पूरा हक़

Khula Sach

Varanasi : दिव्यांग खेल रत्न व प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

Khula Sach

Earthquake : भूकंप के तेज झटके से दहला समूचा ‍दिल्ली-एनसीआर, तीव्रता 4.2

Khula Sach

Leave a Comment