Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 21 दिसंबर 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्-2020। अयन-दक्षिणायण। मास-मार्गशीर्ष (अगहन)। पक्ष-शुक्ल। संवत्सर नाम-प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-सोमवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद। योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध। करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक।

राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक। दिशा शूल-आग्नेय। योगिनी वास-वायव्य। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित चंद्र स्थिति-मीन (रात्रि 10:38 से)। आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:। उपाय-किसी विप्र को स्फ़टिक की माला दान करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे।

वृष: किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद को हो सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। असमंजस की स्थिति बन सकती है।

मिथुन: पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभार्जन होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।

कर्क: कारोबार में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। बेकार बातों पर ध्यान न दें। उत्साह में वृद्धि होगी।

सिंह: संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

कन्या: परिवार में तनाव रह सकता है। यथासंभव यात्रा टालें। जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें।

तुला: आय में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि होगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।

वृश्चिक: व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं। अत: किसी भी काम को करते समय लापरवाही न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

धनु: किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।

मकर: बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। दुष्टजन तथा ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं।

कुंभ: आर्थिक नीति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।

मीन: भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य के नजरअंदाज न करें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। रुके कार्य बनेंगे।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

फिल्म समीक्षा :‘द कश्मीर फाइल्स’

Khula Sach

तिरुवनंतपुरम में आज से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की दूसरी G20 सशक्तिकरण बैठक शुरू

Khula Sach

Mirzapur : आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने 18 लोगों की जान बचाने वाले नागरिकों और गोताखोरों को किया सम्मानित 

Khula Sach

Leave a Comment