Khula Sach
अन्यताज़ा खबरमनोरंजन

Poem : वाह रे तेरी दोस्ती !

✍️ मनीषा कुमारी “मन्नू”, विरार, महाराष्ट्र

देख भी लिया अजमा भी लिया।
न जाने क्या- क्या सिला दिया।।
मेरी दोस्तों को सरेआम बदनाम भी किया।
आज एक नई रंग दोस्ती का दिखा भी दिया।।

हम तो बस इतना जानते थे कि दोस्ती है एक प्यार।
इसमें नही है एक-दूसरे से भेदभाव और तकरार।।
दिल तो मेरा था कोरा कागज निर्मल जल के जैसे।
लेकिन इल्जाम से भर गये वे लिखी किताब के जैसे।।

समुन्दर से भी गहरी दोस्ती थी हमारी।
जिसे कोई माप भी नही सकता था।।
रूह से रूह तक प्यार था इस दोस्ती में।
जिसे कोई चाह के भी जुदा नही कर सकता था।।

समझ नहीं आयी कहाँ कमी रह गयी थी।
मेरे हर बात उन्हें बुरा क्यों लग रही थी।।
सोच-सोच के ये आँखे भींगने लगी थी।
ये दिल ऐसी क्यों नादानी करने लगीं थी।।

उनपर कोई इल्जाम नही लगा सकती।
थोड़ी सी बातों से रिश्ते तोड़ी नहीं जा सकती।।
लेकिन जिससे उम्मीद न हो वो बातें जब हो जाती हैं।
ये दिल मे एक दर्द कसक सी रह जाती हैं।।

नही मैं गलत थी नही वो गलत थे।
बस समझने को कोई तैयार नहीं थे।।
धैर्य और समझ की परीक्षा में आज।
हम दोनों एक दूसरे से हार चुके थे।।

Related posts

झारखंड की धरती से जुड़ी फिल्म-‘नमो क्रांति’ प्रदर्शन के लिए तैयार

Khula Sach

Mirzapur : विन्ध्य रत्न पं० महेश्वर पति त्रिपाठी के द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि

Khula Sach

रांची में शुरू हुआ अपनी तरह का पहला गॉमे डेस्टिनेशन, ऊना-द वन

Khula Sach

Leave a Comment