Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : अनुसूचित जनजाति के भलाई का काम जितना भाजपा सरकार में हुआ उतना अन्य सरकार ने नहीं किया : डा. संजय गोंड

रिपोर्ट : बृजेश गोंड

मिर्जापुर, (उ0प्र0) : BJP कार्यालय पर 25 जुलाई 2021 को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय गोंड का जनपद में प्रथम आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता रमेश गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय गोंड ने भी अभिवादन स्वीकार किया और भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ घंटों वार्ता कर कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और हर समस्या के समाधान में सहयोग का भरोसा दिया।

बाद में अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड ने पत्रकारो से बात करते हुये कहा की अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के भलाई का काम जितना भाजपा सरकार में हुआ है उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं किया।

अनुसूचित जनजाति के लोगो के विकास के लिये जितनी योजनाएं भाजपा सरकार चला रही है, उतनी किसी अन्य सरकार में नहीं किया, पत्रकारो के सवालों का जवाब देते हुए अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड ने कहा कि भाजपा को छोड़ अन्य दलों ने अनुसूचित जनजाति को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। भाजपा की सरकार गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास, जनधन के तहत बैंक खाते, सम्पूर्ण आहार स्वस्थ परिवार को लक्ष्य मानकर भाजपा सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त गेंहू और चावल दे रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति के उत्थान के केन्द्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा बहुत सी योजनायें चला रही है। लेकिन विपक्षी दल लोगों के बीच मे भ्रम फैला रहे है, हमे उनके मंसूबे को सफल नहीं होने देना है।

अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि अनुसूचित वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बढ़ाए जाने पर मोदी सरकार का धन्यवाद देता हूँ, सरकार ने अनुसूचित जाति से संबंधित छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। ऐसे छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति में 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। उन्होने कहा की मैं भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता था लेकिन पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सम्मान देने का काम किया है। मीडिया ने पूछा की कही ऐसा तो नही की वोट को लेकर आप को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया हो? तब उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी नही है की वोट की राजनीति करे। जब मीडिया के लोगो ने सवाल किया की आप के पार्टी की राज्य और प्रदेश मे पूर्ण बहुमत की सरकार है तो आप के समाज के लोगो को जाति प्रमाण पत्र के लिये तहसीलों का चक्कर क्यूं काटना पड़ रहा है तो उन्होने कहा की पूर्व के सरकारो से ग्रसित व कमजोर मानसिकता के अधिकारी हो गये है। उन लोगो को लगता है कि अगर इनको ST की प्रमाणपत्र अगर दिया तो ये लोग SC/ST लगाने का कार्य करेंगे, जिसको लेकर ये प्रमाण पत्र बनाना नहीं चाह रहे है।

इस जवाब पर मीडिया ने टिप्पणी की उत्तर प्रदेश मे गोंड समाज के लोग एक भाई है तो उनको 13 जनपदों मे st बाकी मे sc कटेगरी में क्यूं रखा गया है। इस पर उन्होने अपने जवाबों में कहा की पहले 13 जनपदों के लोग लड़ाई लड़े थे, जिनको सरकार st मे कर दिया था। अब पूरे प्रदेश के गोंड लड़ाई लड़ रहे है, संभवत: अब पूरे प्रदेश मे st हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गोंड, की कई उपजाति है धुरिया, धुर्वे आदि लोग का बनेगा, लेकिन कहार, भुजा जाति के लोग इसका गलत लाभ ले रहे है, जिसके वजह से इस तरह की ज्यादे समस्या आई है। उसके बाद कहा की आज इस विषय को लेकर जिला अधिकारी से मिल वार्ता कर लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनने में हो रही कठिनाइयों को शासन व संगठन स्तर से निस्तारित किया जायेगा।

Related posts

‘एआईसीटीपीएल’ का मेडेन अमेरिकी डॉलर बॉन्ड और एपीएसईज़ेड की जेवी कंपनी का पहला बॉन्डजारी होने पर अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली

Khula Sach

Meerut : पहले चाकुओं से गोदकर की मुंहबोले बहनोई की हत्या, फिर मुंहबोली बहन को मार डाला, बचाने आई 9 साल की बेटी को जमीन पर पटका

Khula Sach

Mumbai : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भेंट की भगवान बुद्ध की प्रतिमा लू

Khula Sach

Leave a Comment