Khula Sach
ताज़ा खबरराज्य

Ghaziabad : न्याय पार्टी महानगर उपाध्यक्ष बन रहे है कर्मचारियों की आवाज

रिपोर्ट : विनोद विश्वकर्मा

गाजियाबाद, (उ.प्र.) : न्याय पार्टी महानगर उपाध्यक्ष रविंद्र गोस्वामी आनंद इंडस्ट्रियल एरिया में कार्य कर रहे कर्मचारियों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को लेकर आनंद इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष किरन पाल पांचाल से मिले तथा उन्होंने कर्मचारियों की वेतन भत्ता व मूलभूत सुविधाएं पर चर्चा की। कर्मचारियों पर हो रहे शोषण उन्हें परमानेंट ना करना कभी भी बिना नोटिस के नौकरी से निकाल देना जैसी समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। किरनपाल जी ने बताया कि वह फैक्ट्री मालिकों से कर्मचारियों को दिए जाने वाली बेसिक जरूरतें पर विचार विमर्श कर रहे हैं जल्द ही वह स्वास्थ्य व सुरक्षा से संबंधित योजनाएं अपने इंडस्ट्री एरिया में लागू करेंगे जिनके द्वारा कर्मचारियों का विकास हो सकेगा। रविंद्र गोस्वामी ने कहा न्याय पार्टी अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए गरीब, मजदूर, किसान, छोटे दुकानदार, थैली पटरी वाले भाइयों की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचा कर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करती रहेगी जब तक कि उनके साथ न्याय ना हो जाए इसके लिए चाहे पार्टी कार्यकर्ता को सड़क पर उतरना पड़ेगा तो वह सड़क पर भी उतर कर न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। किरन पाल जी ने यह आश्वासन दिया कि वह मजदूर की हक की लड़ाई के लिए सदैव मजदूरों का साथ देंगे।

Related posts

Mumbai : अंधेरी पश्चिम में घर गिर ने से 5 लोग घायल

Khula Sach

महिला दिवस के अवसर पर उपलब्ध है सभी महिलाओं के लिए उपहार 

Khula Sach

लॉकडाउन के बाद वाहनों की ऑनलाइन बिक्री 300% बढ़ी: ड्रूम

Khula Sach

Leave a Comment