Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : पूर्व मंत्री प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश सिंह का मनाया गया जन्मदिन 

रिपोर्ट : बृजेश गोंड

मीरजापुर, (उ.प्र.) :  चुनार गोला बाजार स्थित अमरनाथ सिंह बाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह का 78वां जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी मंडल चुनार के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया। वक्ताओं के क्रम में मंडल अध्यक्ष नगर चंद्रहास गुप्ता ने कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा चुनार विधानसभा में अभूतपूर्व विकास की गंगा बहाते हुए शिक्षा क्षेत्र में दो दो राजकीय डिग्री कालेज का निर्माण कराया तथा उन्होंने अपने अथक प्रयास से पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाई।

मुख्यालय व राज्यमार्ग से गांवो को जोड़ने के लिए संपर्क मार्गों का जाल बिछाया। चुनार के सुदूर क्षेत्रों में अस्पताल की ब्यवस्था कराई इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मंडल प्रभारी अनिल सिंह ने अपने विचारों को रखा इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, बचाऊ लाल सेठ, पी एन सिंह कुशवाहा, अभिलाष राय, ब्रम्हानंद कुशवाहा, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा नंदलाल केसरी, अखिलेश मिश्र बच्ची, सौरभ सिंह, मनोज कनौजिया, श्यामधर चतुर्वेदी, आलोक श्रीवास्तव, श्याम जी निषाद, संतोष गुप्ता, विजय बहादुर बिंद, राम आसरे यादव, अविनाश गुप्ता, सचिन पटेल, विकास कश्यप, महेंद्र साहनी, विनोद सोनकर, अनिकेत सिंह, ओमप्रकाश सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

भाई-बहन का प्यार, रक्षाबंधन का त्योहार

Khula Sach

मन को शक्तिमान बनाने का रास्ता है मौन-व्रत

Khula Sach

Mirzapur : राजनीतिक दलों को अपनी महिला नेताओं पर भरोसा नहीं !

Khula Sach

Leave a Comment