Khula Sach
अपराधताज़ा खबर

Mirzapur : न्यायालय से वारण्ट जारी होने पर हाजिर न होने के कारण फरार होने की उद्घोषणा की 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत की गई कार्यवाही 

रिपोर्ट : संस्कार सिंह

मीरजापुर, (उ0प्र0) : जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धर-पकड़ हेतु जनपद में समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही करायी जाती है। इसके साथ ही पंजीकृत अभियोगों के सफल अभियोजन हेतु अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने हेतु नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही भी करायी जा रही है।

इसी क्रम में 21 जनवरी 2021 को जनपद के थाना चुनार पुलिस द्वारा धारा 302, 326, 504, 506 में न्यायालय द्वारा उपस्थित होने का बार-बार आदेश दिये जाने के बाद भी उपस्थित नहीं होने पर मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त नवीन सिंह पुत्र मगन सिंह निवासी मेढ़िया थाना चुनार मीरजापुर के विरूद्ध न्यायालय के आदेश से 82 जा0फौ0 की कार्यवाही करायी गयी। थाना चुनार पुलिस द्वारा की गयी उक्त कार्यवाही में अभियुक्त के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया तथा आस-पास के लोगों को भी इस बारे में अवगत कराया गया।

Related posts

जिया साहित्य मंच पर ऑनलाइन राष्ट्रीय काव्य सम्मलेन का शानदार आयोजन- कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समाँ

Khula Sach

चांदी : चमकीली धातु फिर पकड़ेगी रफ्तार

Khula Sach

अभियान “मिशन शक्ति” के अंतर्गत पुलिस द्वारा बालिकाओ व महिलाओ को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए किया गया जागरुक

Khula Sach

Leave a Comment