Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्थामीरजापुर

Mirzapur : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां विंध्यवासिनी धाम से लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना किया और हिंदी नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दिया

रिपोर्ट : शिवबाली राजपूत

विंध्याचल/मीरजापुर, (उ.प्र.) : सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में बासंतिक नवरात्र मेले व हिंदी नव वर्ष के प्रथम दिन मां के चरणों में शीश झुकाकर सपरिवार विधिवत दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के दौरान मंदिर में स्थापित समस्त विग्रहों का भी बारी बारी से दर्शन पूजन किया। मंदिर के छत पर लगभग एक घंटे तक वह शतचंडी का पाठ भी किया।

इस दौरान वह पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन आज मां के दरबार में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ मैं मां के चरणों में बारंबार प्रणाम व प्रार्थना करता हूं। यह सौभाग्य हमें अनेकानेक बार मुझे प्रदान करें और जो भक्त हैं उन्हें भी यहां आशीर्वाद प्रदान करें। आज का दिन हम सभी लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मैं आज मां के धाम से ही पूरे प्रदेश वासियों पूरे देश वासियों को हिंदी नव वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं।

Related posts

Mirzapur : प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत कार्यकार्ता मनोनीत

Khula Sach

Mumbai : गुजरात विधान सभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने मुंबई में ” ग्लोबल कच्छ ” के  कार्यक्रम में ग्लोबल वाटर संग्रह के लिए किया प्रेरित

Khula Sach

लॉकडाउन के बाद वाहनों की ऑनलाइन बिक्री 300% बढ़ी: ड्रूम

Khula Sach

Leave a Comment