रिपोर्ट : रितेश वाघेला
मुंबई : BJP सांसद पूनम ताई महाजन के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष सुशम सावंत, उपाध्यक्ष राजेश दाभोलकर, विधान सभा अध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में लसीकरण हुए आम जानता के लिए मुम्बई लोकल रेल सेवा शूरु करने के लिए खार पूर्व स्टेशन के पास सुबह 11 बजे प्रदर्शन धरना किया गया।
जिसमें BJP जिला उपाध्यक्ष राजेश दाभोलकर ने मध्यम वर्ग के लोगो को जिनके 2 डोज लसीकरण के हुए है उनके लिए रेल सेवा शूरु करने के लिए निवेदन किया गया और कहा गया की जल्द से जल्द इस बात का निराकरण नहीं हुआ तो BJP उत्तर पश्चिम जिला ने रास्ता रोको आंदोलन का इशारा दिया है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।