Khula Sach
ताज़ा खबरराज्य

Bhadohi : चार सदस्यों वाली भाजपा के समर्थन से निर्दल प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी का भदोही सीट से भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुना जाना तय

रिपोर्ट : ए॰के॰ फारूकी

ज्ञानपुर/भदोही, (उ.प्र.) : भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर निर्दलीय प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी का अन्दरूनी समर्थन करते हुए भाजपा का कब्जा लगभग तय माना जा रहा है। वैसे तो भाजपा ने पूर्व में औराई विधानसभा के वार्ड संख्या:24 से विजई प्रत्याशी प्रिंस सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन अब नतीजे कुछ अलग हो सकते हैं।

बताते चलें कि भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा लगभग तय है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन तो कर दिया है और उनके अलावा निर्दल प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी ने 16 प्रस्तावकों सहित समाजवादी पार्टी ने प्रस्तावक न मिलने से नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में अब अनिरुद्ध त्रिपाठी को निर्विरोध चुना जाना तय है। जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रिंस सिंह भी भाजपा के अंदरुनी खेल से जिला पंचायत अध्यक्ष नही होने वाले हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्विरोध विजयी घोषित होने की आधिकारिक घोषणा तीन जुलाई को की जाएगी।

बता दें कि भदोही में जिला पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 26 है। इनमें से समाजवादी पार्टी के दस, भाजपा के चार, निर्दलीय के कुल 10 उम्मीदवार चुनाव जीते थे। सपा- ने तो अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया था। ऐसे में निर्दल प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी की भूमिका अहम मानी जा रही थी।

Related posts

ब्रांड्स व इन्वेस्टर्स के लिए व्यापर बढ़ोतरी का बेहतरीन अवसर ‘ग्रोथ एक्सपो’

Khula Sach

नहीं रहे मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक

Khula Sach

क्वांटम एनर्जी ने ‘क्वांटम बीज़नेस ई – स्कूटर’ का अनावरण किया

Khula Sach

Leave a Comment