Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 3 फरवरी 2021

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन्-2021। अयन- उत्तरायण। मास-माघ। पक्ष-कृष्ण। संवत्सर नाम-प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-बुधवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-चित्रा। योग (सूर्योदयकालीन)-शूल। करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज। लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर। शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक।

राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक। दिशा शूल-ईशान। योगिनी वास-पश्चिम। गुरु तारा-अस्त। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-तुला। मुहूर्त- जातकर्म। आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:। उपाय-किसी बटुक या विप्र को हरे फल दान करें।

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार है। महत्वपूर्ण कार्यसिद्धि हो सकती है। कामकाज में मन लगेगा। निजी कार्यों में सावधानी, सतर्कता रखें। रुका पैसा प्राप्त होगा।

वृष: आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। दूसरों के कहने में नहीं रहें। व्यापार मध्यम रहेगा। यात्रादि में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मिथुन: पूर्व नियोजित योजनाओं का क्रियान्वयन संभव है। रुके कार्यों की चर्चा होगी। संतान के कामों से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क: बेचैनी रहेगी। मान बढ़ेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा।सहयोग, मार्गदर्शन नहीं मिल पाएगा। अर्थ संबंधी विवाद हो सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना होगा। पारिवारिक कामकाज स्थगित रहेंगे।

सिंह: रोजगार में अपने कार्य को महत्व देंगे। महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो पाएँगे। नए कार्यों की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त संभव है। आशानुरूप लाभ होने के योग हैं।

कन्या: धनार्जन होगा। चोट व रोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के अवसर आएँगे। आमदनी में सुधार होगा। व्यापारिक स्थायित्व बढ़ेगा। मांगलिक उत्सवों में भाग लेंगे। व्यावसायि‍क यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी।

तुला: परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें। अपने कामों के प्रति सजगता रखना आवश्यक है। चोट व रोग से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे।

वृश्चिक: व्यावहारिक परेशानियाँ रहेंगी। छोटी-बड़ी तात्कालिक समस्याएँ विचलित रखेंगी। व्यापारिक असंतोष रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें।

धनु:  भागदौड़ रहेगी। कामकाज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक स्थितियाँ विशेष लाभप्रद बन पाएँगी। दांपत्य जीवन संतोषप्रद रहेगा। व्यर्थ लोभ-लालच नहीं रखें।

मकर: प्रभावशाली व्यक्ति सहायता करेंगे। धनार्जन होगा। मानसिक-वैचारिक श्रेष्ठता रहेगी।
परिवार में धार्मिक, मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।

कुंभ: महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समस्याओं का हल ढूँढ सकेंगे। कर्ज लेने की प्रवृत्ति का त्याग करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। तीर्थदर्शन हो सकता है। क्रोध-चिड़चिड़ाहट से कार्य नहीं करें।

मीन: कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जीवनसाथी को सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण, पदोन्नति के योग हैं।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Varanasi : मनोविज्ञान के छात्रों के को दिया गया कैरियर परामर्श

Khula Sach

राउडी रक्षक और वेंकी मामा जैसी ब्लॉकबस्टर्स के साथ ज़ी सिनेमा लेकर आया है एक शानदार वीकेंड लाइनअप!

Khula Sach

कपालभाती प्राणायाम है जीवन की संजीवनी

Khula Sach

Leave a Comment