Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया यस-यस शॉपिंग मॉल का किया उदघाटन

रिपोर्ट : बृजेश गोंड

मिर्जापुर, (उ.प्र.) : नगर के वासलीगंज में शुक्रवार की सुबह नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नारियल फोड़ कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवनिर्मित यस-यस शॉपिंग मॉल का फीता काट कर उदघाटन किया। उदघाटन के बाद नपाध्यक्ष ने शॉपिंग मॉल के पूरे क्षेत्र में घूमकर माल में रखे वस्तुओं का जायजा लिया।

इस दौरान शॉपिंग मॉल के मालिक ने बताया कि यस-यस माल में छोटे बच्चों के ड्रेस, कॉस्मेटिक के समान, लड़कियों के फैंसी ड्रेस, सहित कई अन्य सामान मौजूद है। माल में चेंजिंग रूम की सुविधा है। उन्होंने बताया की इस माल में ग्राहको को सस्ते दाम में अच्छे क्वालिटी के कपड़े उपलब्ध है। इस मौके पर वेद प्रकाश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, संतोष शर्मा, संजीव सिंह, श्रीकांत सिंह, सत्या, विजय आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

दिल्ली में एक्जीबिशन्स की धूम, एक्जीबिशन्स से 500 करोड़ के व्यापार की उम्मीद

Khula Sach

संस्मरण : भूरा

Khula Sach

Delhi : अदालतों में सुरक्षा इंतजाम की खुली पोल

Khula Sach

Leave a Comment