Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेशराज्य

रेनू मिश्रा को बनाया आदर्श समाज समिति इंडिया महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रयागराज, (उ.प्र.) : राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश से प्रयागराज की रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ को आदर्श समाज समिति इंडिया महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर 2 अक्टूबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने राष्ट्रीय महिला इकाई गठन करने की घोषणा की थी। रेनू मिश्रा दीपशिखा को महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करते हुए धर्मपाल गाँधी ने कहा- आदर्श समाज समिति इंडिया संस्थान साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। प्रयागराज की रेनू मिश्रा दीपशिखा एक अच्छी सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षिका, लेखिका और कवयित्री हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया संस्थान से काफी लंबे समय से जुड़ी हुई हैं और प्रयागराज जनपद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति लगाव, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा, साहित्यिक व सामाजिक सेवा कार्यों को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया ने रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करते हुए महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया है। कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र में रेनू मिश्रा दीपशिखा को सूचित करते हुए लिखा गया है कि आपके परिश्रम से सिंचित निज उपवन के अनमोल अर्थ पुष्पों से जो आपने राष्ट्रनिर्माण में सहयोग किया है, वो सराहनीय है, साथ ही समर्पित कर्मनिष्ठा एवं व्यवस्थित नियमित जीवन में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके असाधारण गरिमा का निर्मल निरहंकार प्रभामण्डल अर्जित किया है। आपने इच्छा व कर्म के सामंजस्य से कर्मशीलता के पथ पर हमेशा एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। आपके मन में विद्यमान साहित्य और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को देखते हुए आपको आदर्श समाज समिति इंडिया महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप राष्ट्रहित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन करने में सफल होंगे। संगठन द्वारा संचालित सामाजिक व साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे। संगठन की मुख्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार कार्य करोगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करोगे। नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहोगे। पद की गरिमा का ख्याल रखोगे। संगठन के विरुद्ध गतिविधियों में भाग नहीं लोगे। तीस दिवस में कार्यकारिणी का गठन कर कार्यालय को सूचित करोगे। रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ को आदर्श समाज समिति इंडिया महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर संस्थान के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार प्रकट किया है।

Related posts

कविता : “कटते वृक्ष कह रहे है अब तो पेड़ लगालो”

Khula Sach

अभिनेत्री रोशनी सिंह को मिला झारखंड कला रत्न का सम्मान

Khula Sach

Mirzapur : जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का पटलवार किया निरीक्षण

Khula Sach

Leave a Comment