Khula Sach
ताज़ा खबरराज्य

Ghaziabad : भाजपा में पदाधिकारी बनने पर ‘रेखा त्यागी’ को अभिनेता ‘मोहित त्यागी’ ने दी बधाई 

✍️ दीपक त्यागी

गाजियाबाद : भाजपा महिला मोर्चा की गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक के द्वारा भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री रेखा त्यागी को महिला मोर्चे की महानगर कार्यकारिणी में मंत्री नियुक्त करने पर फिल्म अभिनेता मोहित त्यागी ने रेखा त्यागी का स्वागत किया और उनको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी, अभिनेता मोहित त्यागी ने कहा कि रेखा त्यागी राजनीति में जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए, आम जनमानस के हितों का ध्यान रखने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर अभिनेता मोहित त्यागी व उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने रेखा त्यागी व उनके पति भाजपा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र प्रताप सिंह त्यागी का स्वागत करते हुए , भाजपा के केन्द्रीय, प्रदेश व महानगर नेतृत्व का तहेदिल से आभार जताया, लोगों ने केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महिला मोर्चा की गाजियाबाद महानगर अध्यक्षा पूनम कौशिक का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। इस दौरान शुभचिंतकों ने रेखा त्यागी व विरेन्द्र प्रताप सिंह त्यागी को मिठाई खिलाकर व आम जनमानस को मिठाई वितरण करके अपनी खुशी का इजहार व्यक्त किया।

इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता व शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व महानगर संयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह त्यागी ने कहा कि उनकी जीवन संगिनी रेखा त्यागी को भाजपा में दायित्व देने के लिए पार्टी के समस्त शीर्ष केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व, केन्द्रीय मंत्री आदरणीय श्री जनरल वीके सिंह जी, मैडम भारती सिंह जी, डॉ श्रीमती मृणालिनी सिंह जी, महानगर अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा जी व महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पूनम कौशिक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने रेखा त्यागी को बड़े विश्वास के साथ जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है वह उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का कार्य अवश्य करेंगी‌। इस अवसर पर रेखा त्यागी ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए वह पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हैं, उन्होंने कहा कि वह पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी का जो भी आदेश होगा वह हमेशा उसका पालन करते हुए पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार व आम जनमानस की सेवा करने का कार्य करेंगी। रेखा त्यागी ने बधाई देने के लिए अभिनेता मोहित त्यागी व क्षेत्रवासियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया, उन्हें क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वह उनके साथ हर सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहेंगी और उनकी समस्याओं के निदान के लिए कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध कलाकार मोहित त्यागी जी, मनीष त्यागी जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव झा जी, एडवोकेट राहुल शर्मा, एडवोकेट राजकुमार शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

यूरो कार्स की केका के साथ साझेदारी

Khula Sach

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल – 5 फरवरी 2021

Khula Sach

Mirzapur : “किसान कल्याण मिशन योजना” के अंतर्गत गोष्ठी का किया गया आयोजन

Khula Sach

Leave a Comment