Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल – 5 फरवरी 2021

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021। अयन- उत्तरायण। मास- माघ। पक्ष-कृष्ण। संवत्सर नाम- प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-शुक्रवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा। योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि। करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव। लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर। शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक।

राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक। दिशा शूल-वायव्य। योगिनी वास-ईशान। गुरु तारा-अस्त। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-वृश्चिक। आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:। उपाय-लक्ष्मी मंदिर में मिश्री व इत्र चढ़ाएं।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। पुराने कार्यों का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वयं का सोच, लगन, मेहनत पर विश्वास करें। पूँजी निवेश का विस्तार संभव है।

वृष: नौकरी में आपका महत्व बढ़ेगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन: व्यावहारिक संबंधों का लाभ ले पाएँगे। आर्थिक सोच बदलेगा। व्यवसाय में स्थायित्व के अवसर बढ़ेंगे। व्यर्थ में परेशानी मोल न लें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपरिचितों पर भरोसा न करें।

कर्क: वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। व्यावसायिक दृष्टि से समय हितकर रहने की संभावना है। प्रॉपर्टी के विवाद सुलझेंगे। प्रशंसा मिलेगी। प्रतिष्ठा बनी रहेगी। अधिकतर सोचे कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रगति से राहत मिलेगी। परिवार में सुखद, सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। निर्णयों में स्पष्टता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लापरवाही न करें। प्रयास सफल रहेंगे। सुख के साधन जुटेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

कन्या: व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वाणी संयम रखें। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

तुला: उत्साहवर्धक समाचार आएँगे। सोच-विचार के अनुकूल स्थिति बनेगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। रोजगार में उन्नति की संभावना है। आय-व्यय बराबर रहेंगे। धैर्य रखें। प्रत्येक क्षेत्र में सावधानी रखना चाहिए।

वृश्चिक: वातावरण अनुकूल होने पर भी कार्य नहीं हो पाएँगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी। छोटी-बड़ी बात से परेशानी होगी। नौकरी में साधारण तनाव रहेगा।

धनु: पारिवारिक समस्या रह सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। यात्रा हो सकती है। चोट व रोग से बचें। शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न उठाएं। यात्रा सफल रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे।

मकर: अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। आजीविका में नए अवसर मिलेंगे। किसी समस्या का हल आपके प्रयासों से संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी, उत्साह रहेगा।

कुंभ: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। रचनात्मक काम करेंगे। आर्थिक योजना सीमित रखें। लोभ-प्रलोभन से बचें। नए काम नहीं करें। संतान पक्ष कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा।

मीन: सुख के साधन जुटेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। परोपकार से संतोष अर्जित करेंगे। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

फिनोलॉजी ने निवेशकों के लिए लॉन्च किया ‘सिलेक्ट’

Khula Sach

सूर्या रोशनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बने विनय सूर्या

Khula Sach

सेंचुरी मैट्रेसेस का वेडिंग सीजन सेल लॉन्च

Khula Sach

Leave a Comment