Khula Sach
अन्यताज़ा खबरराज्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया महिला सशक्तिकरण साहित्य सम्मेलन

सूरजगढ़ : राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में धर्मपाल गाँधी की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया। ऑनलाइन आयोजित महिला सशक्तिकरण साहित्य सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से कवि, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री कमल धमीजा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रीति समकित सुराना व विशिष्ट अतिथि मातृभूमि राष्ट्र संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा विदुषी बेला पारीक और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. माया सिंह ‘माया’ रहीं। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवयित्रियों ने कविता, गजल और गीतों की शानदार प्रस्तुति पेश कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बना दिया। सम्मेलन में शामिल सभी साहित्यकारों ने एक से अनेक रचनाएं पेश कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। उत्तर प्रदेश प्रयागराज से सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की शिष्या कविता उपाध्याय सहित डॉ. उपासना पाण्डेय, खुशी प्रयागराज, रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’, महक जौनपुरी, डॉ.नीलिमा मिश्रा प्रयागराज ने भाग लिया। उत्तराखंड नैनीताल से अमृता पाण्डेय व जम्मू कश्मीर से अनु अत्री ‘याद’। फरीदाबाद से कमल धमीजा, लखनऊ से एडवोकेट अनुजा मिश्रा, कानपुर से डॉ. कनक लता गौर, वाराणसी से मणि बेन द्विवेदी, गाजियाबाद से सुप्रिया सिंह वीणा, दिल्ली से चंद्रमणि ‘मणिका’ व गुरुग्राम से मोनिका शर्मा ‘मन’। हसनपुर अमरोहा से मुजाहिद चौधरी एडवोकेट, भिवाड़ी से राजेंद्र कुमार, गुजरात राजकोट से अल्पा मेहता, उरई जिला-जालौन से डॉ. माया सिंह ‘माया’। कटक ओडिशा से संघमित्रा राएगुरू, झुन्झुनूं राजस्थान से प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार नारनौलिया, सुनील गांधी, भागमती कांटीवाल व अशोक जोरासिया। गोवा से विकास कुमार, अलीगढ़ यूपी से अभय सिंह अभय, गुरुग्राम से हरियाणा गौरव सुनील शर्मा आदि साहित्यकारों ने सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रयागराज से श्रीमती रेनू मिश्रा दीपशिखा ने किया।

Related posts

Mirzapur : जिलाध्यक्ष का दायित्व संजय सिंह गहरवार को सौपा गया

Khula Sach

Poem : ” दौर है गुजर जाएगा “

Khula Sach

आओ, नववर्ष तुम्हारा स्वागत

Khula Sach

Leave a Comment