Khula Sach
ताज़ा खबरमनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म “हमकें दिशा मिल गईल” तीन दिसंबर से यूपी के सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

लखनऊ, (उ.प्र.) : डीएनए फ़िल्म क्रिएशन (DNA Film creation) के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म हमके दिशा मिल गईल आगामी तीन दिसंबर से उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ, गोरखपुर, बनारस, देवरिया व अन्य सिनेमाघरों में फ़िल्म रिलीज की जाएगी। फ़िल्म कोरोना काल पर आधारित हैं, जिसमें प्रवेश लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं। इस फ़िल्म में प्रवेश लाल यादव एक डॉक्टर के किरदार में दिखेंगे।

फ़िल्म के निर्देशक डॉ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि फ़िल्म की कहानी कोरोना महामारी पर आधारित हैं।जिसमें एक डॉक्टर के संघर्ष को फिल्माया गया हैं। जो लोगों को कोरोना से बचानें के लिए संघर्षरत रहते हैं।

इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बाराबंकी के आस-पास के क्षेत्र में की गई है। जिसमें प्रवेश लाल यादव, नीतिका जायसवाल, मनोज टाइगर, संतोष श्रीवास्तव, डीएन श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, अनिता सहगल, अरुण सिंह व अन्य ने अभिनय किया हैं।

इस फ़िल्म की टीम को लेकर आपको बता दें कि ये वहीं निर्माता निर्देशक की टीम हैं जिन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ को भोजपुरी फ़िल्म में लॉन्च किए थे। वर्तमान में निरहुआ जुबली स्टार हैं, जबकि इन्होंने इसी टीम के साथ भोजपुरी फ़िल्म हमका ऐसा वैसा ना समझअ से डेब्यू किये थे।

निर्देशक संजय श्रीवास्तव का कहना हैं कि जब उन्होंने निरहुआ को लेकर फ़िल्म की थी। उस समय प्रवेश लाल यादव छोटे थे। अब जब वे फिल्मों में अभिनय कर रहें हैं, तो उनके साथ फ़िल्म किये। जैसा कि टाइटल से ही लग रहा हैं फ़िल्म पारिवारिक हैं, जिसे मनोरंजक रूप में तैयार किया गया हैं।

इस फ़िल्म में आठ गानें हैं। जो बेहद ही मधुर व कर्णप्रिय हैं। चूँकि, इन गीतों को प्रियंका सिंह, पामेला जैन, प्रवेश लाल यादव, हर्ष व्यास, अनुराग कंचन व सुरेश शुक्ला ने अपनी मधुर आवाज दी हैं। जिसके म्यूजिक अरेंजर राजेश राठौड़ हैं, जबकि संगीतकार संजय श्रीवास्तव हैं।

इस फ़िल्म के निर्माता डी.एन.श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, कार्यकारी निर्माता वृतान्त श्रीवास्तव, छायाकार मनीष केदार व्यास, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, संगीत संयोजक राजेश राठौर, गीतकार संगीतकार लेखक एडिटर व निर्देशक डाॅ. संजय श्रीवास्तव हैं।

Related posts

Mirzapur : एसपी सिटी ने किया विन्ध्याचल क्षेत्र का निरीक्षण, मास्क विहीन लोगों को लगाई फटकार

Khula Sach

Mirzapur : गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी कारीडोर शिलान्यास एवं रोप-वे का किया लोकार्पण

Khula Sach

बजट 2021 : निवेशकों की रहेगी इन महत्वपूर्ण घोषणाओं पर नजर

Khula Sach

Leave a Comment