Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : मिशन 2022 के मद्देनजर अपना दल (एस) पार्टी के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिन्द ने पड़री ज़ोन की समीक्षा की

रिपोर्ट : बृजेश गोंड

मिर्जापुर, (उ.प्र.) : मिशन 2022 के मद्देनजर अपना दल (एस) पार्टी ने संगठन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 30 जुलाई 2021 को जिलाध्यक्ष रामलौटन बिन्द ने पड़री ज़ोन की बूथ स्तर तक की समीक्षा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल जी द्वारा जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी जन- जन तक पहुचाएं तथा हम सभी को मिशन 2022 के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। पार्टी का लक्ष्य है कि हर बूथ पर कम से कम 10 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किया जाएं एवं मिर्जापुर सांसद व वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर चंद्रेश बिंद, अनीता हरिजन एवं चंद्रशेखर भारती पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समीक्षा बैठक में आईटी मंच जिला अध्यक्ष हेमन्त कुमार बिन्द, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी राधेश्याम पटेल, युवा नेता रामबृक्ष बिन्द, पिंटू अग्रहरि, सर्वेश अग्रहरि, अजय पाठक, विपिन गुप्ता, अनिल सिंह पगड़ी, सुरेश पाल, काजू सोनी, धरणीधर मौर्य, शंभु गुप्ता, सुर्यबली गुप्ता, अंकित सेठ, जगदीश प्रजापति, विनोद बिन्द, जयशंकर पटेल, सिपाही विश्वकर्मा, रघुनाथ पाल, अनुज बिन्द, चंद्रेश बिन्द, माता प्रसाद गौड़, पप्पू मांझी, संतोष त्यागी, जमुना पाल आदि पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

Mirzapur : एसपी सिटी ने किया विन्ध्याचल क्षेत्र का निरीक्षण, मास्क विहीन लोगों को लगाई फटकार

Khula Sach

विश्व हिंदी दिवस पर काव्य प्रभा पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ संपन्न

Khula Sach

उत्तर प्रदेश : समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर निकाली गयी ‘‘समाजवादी साइकिल यात्रा‘‘

Khula Sach

Leave a Comment