Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेश

Mumbai : पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिको को किया जागरूक

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी पर्यावरण विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष साहेब अली शेख, मुंबई अल्पसंख्यक अध्यक्ष व नगर सेवक हाजी बब्बू खान, दक्षिणमध्य जिलाध्यक्ष हुकुमराज मेहता ने किया वृक्षारोपण

रिपोर्ट : शकील शेख

मुंबई, (महाराष्ट्र) : मुंबई एफ/उत्तर अंतर्गत महाराष्ट्र प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी पर्यावरण विभाग की तरफ से पर्यावरण दिवस 5 जून को अंटाप हिल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्यादा संख्या में पेड़ लगाने का कार्य किया।

अंटाप हिल में पर्यावरण दिवस के दिन अल्पसंख्यक मुंबई अध्यक्ष व नगर सेवक हाजी बब्बू खान एवं दक्षिणमध्य जिलाध्यक्ष हुकुमराज मेहता और कॉंग्रेस समर्पित कार्यकर्ता राकेश पांडे जी, तानाजी घाग, शानूर शेख, अकरम खान, राधेजी, मुबारक मंसूरी, साबिर खान, सलीम काज़ी तथा पर्यावरण विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष साहेब अली शेख और पार्टी के सभी विभाग के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता उपस्थित हुये और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित हुए नागरिकों को व स्थानिक लोगों को पर्यावरण के प्रति प्रेम पेड़ लगाने व पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया ।

Related posts

छात्रों द्वारा बनाई गई चार हजार स्क्वायर फीट में भगवान राम की भव्य रंगोली

Khula Sach

Mirzapur : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 1920 करोड़ की लागत से 27 विद्युत उपकेन्द्रो का किया लोकापर्ण एवं शिलान्यास

Khula Sach

Pune : चिंकारा जाति के हिरण का शिकार करने दो लोगो को किया गिरफ्तार

Khula Sach

Leave a Comment