Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुर

Mirzapur : कांग्रेस संगठन सृजन अभियान भाग 2 की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट : बृजेश गोंड

मीरजापुर, (उ.प्र.) : जिले के नरायनपुर ब्लाक अंतर्गत पचेवरा न्याय पंचायत के दीक्षित पुर गांव में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान भाग 2 की बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ डब्बू कीअध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि कैलाश नाथ उपाध्याय ने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही किसी राजनैतिक पार्टी के रीढ़ की हड्डी होते हैं। अत: कार्यकर्ताओं पर विशेष रुप से नेताओं का ध्यान रहना चाहिए और कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी नैतिकता पूर्ण व ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

बैठक का संचालन कर रहे राजेश मिश्र “ज्योति” जिला महा सचिव ने अपने संबोधन में ‘दर्द आह से परिपूर्ण है हर आंसू का कतरा। न्यारे प्यारे भारत में अब लोकतंत्र पर खतरा।। सुना कर लोगों को सावधान किया। रमेश सिंह पटेल जिला कांग्रेस महासचिव मिर्जापुर ने कांग्रेस की उपलब्धियों तथा वर्तमान परिस्थितियों के कटु अनुभव को साझा करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर पंकज सिंह पटेल, रामाश्रय भारती, महेंद्र कुमार सिंह, शमशेर सिंह, फेकू राम, राजेश कुमार, श्रवण कुमार, सुरेंद्र कुमार, रामजतन, दशरथ, संतोष सिंह, सतीश, मनोज, अरुण, रामकृष्ण, राघवेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न गांव के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

एक्स्ट्रामार्क्स ने ब्रांड की नई पहचान पेश की

Khula Sach

आईथिंक लॉजिस्टिक्स की ‘गो ग्रीन’ पहल

Khula Sach

उत्तर भारतीयों ने चाय की चुस्कियों के बीच पुरानी यादों को किया ताजा

Khula Sach

Leave a Comment