Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेशराज्य

गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा, 23 की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट : आर.के.तिवारी/विनोद विश्वकर्मा

गाजियाबाद, (उ.प्र.) : रविवार की सुबह यूपी के गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। श्मशान घाट में छत धंसने से हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हैं। हादसे के शिकार लोगों का इलाज गाजियाबाद जिला अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की रात को बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उनके अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी। पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की जमीन धंस गयी। परिणामस्वरूप दीवार नीचे बैठ गयी और लेंटर गिर गया। किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक 38 लोग मलबे से निकाले जा चुके हैं। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उन्होंने अधिकारियो से मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी है।

मुरादनगर हादसे में मरने वालों व घायलों की सूची

दिग्विजय पुत्र मुकेश त्यागी निवासी मुरादनगर, प्रमोद कुमार पुत्र रामपाल निवासी गंगा विहार मुरादनगर, नितिन पुत्र इकबाल सिंह निवासी मुरादनगर, नेपाल सिंह पुत्र कालू राम निवासी मुदानगर, रोबिन पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात, दिनेश पुत्र परमानंद निवासी कृष्णा कुंज मोदीनगर, उधम सिंह पुत्र रमेश निवासी डिफेंस कॉलोनी मुरादनगर, जयवीर पुत्र बलवीर सिंह निवासी मेरठ, सुरेश पुत्र दर्शन दयाल लोहियानगर गाजियाबाद, सुधाकर पुत्र हरवीर सिंह निवासी मसूरी, किशनपाल पुत्र प्रलोभ सिंह निवासी मुरादनगर, आठ लोग अभी अज्ञात में हैं, इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लोगों की सभी संभव मदद करें।

राजनाथ सिंह ने भी जताया अफसोस

रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने भी घटना पर शोक जताया है। राजनाथ ने ट्वीट करके कहा, ‘गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिर जाने के कारण कई लोगों की मृत्यु के समाचार से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। दुख की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही कामना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो।

Related posts

Darbhanga : सजे कलाकारों के रंग, राब्ता पोएट्री के संग

Khula Sach

लगातार निवेश की आदत आपको भविष्य में बेहतर वित्तीय स्थिति में लाएगी

Khula Sach

Mirzapur : अहरौरा क्षेत्र में दो जले हुए अज्ञात शवों की शिनाख्त हुई

Khula Sach

Leave a Comment