Khula Sach
अन्यताज़ा खबर

उत्तर भारतीयों ने चाय की चुस्कियों के बीच पुरानी यादों को किया ताजा

रिपोर्ट : रवि यादव

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी, उत्तर पश्चिम जिला उत्तर भारतीय मोर्चा की तरफ से आज एक सभा का आयोजन नगरदास रोड, अंधेरी पूर्व  में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि हमारी आपसी एकता, सद्भावना तथा सहयोग करने की प्रवृत्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर आचार्य पवन त्रिपाठी, भोजपुरी फिल्म अभिनेता जय सिंह, एडवोकेट संदीप दुबे, महेंद्र सिंह गोसाई, कमलेश शर्मा, राजनारायण यादव, कमल यादव, सुनील गुप्ता समेत अनेक गणमान्य उत्तर भारतीय उपस्थित रहे। सभा समाप्ति के बाद मुंबई के मौसम को देखते हुए चाय पीने की इच्छा सभी भारतीय जनता पार्टी व उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारी के मन में हुई और जय भारत होटल में चाय की चुस्कियों का आनंद लिया गया। जय भारत होटल कभी अंधेरी पूर्व की राजनीति का एक केंद्र बिंदु रहा है, काफी पुरानी यादें, बातों के माध्यम से ताजा हुई।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जनपद भ्रमण के दौरान जल शक्ति मंत्री के पैतृक आवास पहुॅंचकर उनकी दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Khula Sach

आर.झा कालेज की छात्रा ऋचा कुमारी ने बढ़ाया जिले का गौरव

Khula Sach

दिल्ली : कूड़ा उठाने के नाम पर एक बड़ा घोटाला : विजेंद्र यादव

Khula Sach

Leave a Comment