Khula Sach
ताज़ा खबरराज्य

आर.एन.यादव के नेतृत्व मे नई कार्यकारणी का किया गठन 

✍️ यशपाल शर्मा

 मुंबई :  सपा प्रमुख अखिलेश सिंह यादव, स्वर्गीय नेता मुलायम सिंह यादव के विचारों से प्रभावित होकर सपा का दामन थामने वाले आर.एन.यादव महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी को अपना आदर्श मानते है। उल्लेखनीय तौर पर समाजवादी पार्टी के नवी मुबंई, पनवेल शहर की टीम का गठन आर.एन. यादव के नेतृत्व में किया गया है। जिसकी घोषणा आर.एन.यादव ने कल नई मुंबई सानपाडा कार्यालय मे आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग मे प्रसार मध्यमो से बातचीत करते हुए कहा की सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। नवी मुंबई कार्यकारणी क्रमश इस प्रकार है – लाल चंद यादव उपाध्यक्ष, विनोद एल.यादव सचिव, नंदलाल यादव सचिव, संजय यादव सचिव, बिंदा यादव उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर यादव उपाध्यक्ष, अजीत यादव सचिव, जालंधर राजभर एरोली विधानसभा उपाध्यक्ष, विनोद आर.यादव बेलापुर विधानसभा उपाध्यक्ष बनाये गये है। परिणाम स्वरूप नव गठित नई मुंबई सपा कार्य कारणी के विभिन्न पदाधिकारियों ने नई मुंबई सपा अध्यक्ष के उपर विश्वास दिखाया है और तन मन से सपा का प्रसार महाराष्ट्र राज्य के शहर से लेकर हर ग्रामीण भाग मे पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Related posts

बेधड़क गुड़िया के बेधड़क अवतार

Khula Sach

Mirzapur : परंपरागत पाँच दिवसीय होली समारोह प्रारंभ

Khula Sach

सत्यकथा : हाई-प्रोफाइल चोरनी

Khula Sach

Leave a Comment