Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : सरकार के विकास कार्यो कि उपलब्धिया जन जन तक पहुंचाने में जुटे है वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव सिंह

रिपोर्ट : रमाशंकर तिवारी

मिर्जापुर, (उ.प्र.) : सरकार के विकास कार्यो कि उपलब्धिया जन जन तक पहुंचाने के कार्य मे जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव सिंह जोर शोर से लगे है। हलिया विकास खंड के अन्तर्गत हलिया, हथेडा, हरसड, हर्रा, नदना, मतवार, कुसियरा, सगरा, मटिहरा, बसी बसुहरा, बरडीहा, कोटार, बेदउर, छतरिहा, गड़बड़ा, ऊटी पुरवा आदि गांवो मे जाकर लोगो से रूबरू हुए तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास कार्यो के बारे मे उनकी उपलब्धिया गिनाई। कुछ गांव के लोगो कि समस्यायो को सम्बन्धित अधिकारियो तक समस्या का हल भी कराया। लोगो कि सेवा ही अपना कर्तव्य समझते है। ऐसे ही इनके पिता स्वः मार्तण्ड प्रभाकर सिंह पटेहरा विकास खंड के ब्लाक प्रमुख हुआ करते थे। उनकी सोच तो विकास खंड के अन्तर्गत जितने गांव आते थे प्रतेक गांव मे जाकर लोगो कि समस्यायो का समाधान किया करते थे। पीढ़ी दर पीढ़ी कि यही सोच रहा करती थी। पूर्व मे इनके बाबा पटेहरा के ब्लाक प्रमुख हुआ करते थे। उनकी भी सोच जन जन कि सेवा एवं मदत अपनी पूजा समझते थे। आज भी क्षेत्र में इनके बाबा बाबू झारखंड बहादुर सिंह एवं इनके पिता कि चर्चा सुनने को मिलती है। क्षेत्र के लोग आज भी सरकार शब्द से नवाजते है।

Related posts

Mirzapur : जमीन से जुड़ कर कार्य करने वाले भाजपा नेता का जनता ने मनाया जन्मोत्सव 

Khula Sach

अमेरिकी ईंधन स्टॉक में बढ़ोतरी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

Khula Sach

Poem : “मैं परेशान रहूँ क्यों …

Khula Sach

Leave a Comment