Khula Sach
अन्य

राज श्री साहित्य अकादमी के संस्थापक राजेंद्र पांडे ‘राज’ के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता

राज श्री साहित्य अकादमी के संस्थापक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘राज’ के जन्मदिन 1 अगस्त पर साहित्य परिवार के पदाधिकारी गण व सदस्यों ने अपनी बधाई पोस्ट के द्वारा बड़ी धूम धाम से मनाया। आदरणीय पाण्डेय जी के जन्मदिवस के अवसर पर रात्रि 12 बजे सबसे पहले समूह की उपाध्यक्ष दीप्ति जोशी ने सबसे पहले बधाई पोस्ट के माध्यम से बधाई दी। तत्पश्चात इसी समय पर समूह के वरिष्ठ सलाहकार ने श्री पाण्डेय जी को अपनी मनमोहक कविता एवं सुंदर पोस्टर के माध्यम से श्री पाण्डेय जी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनायें दीं। प्रातः सुबह 6 बजे समूह की सचिव ज्योति महाजन ने श्री पाण्डेय जी को अपनी रचना के माध्यम से इनके व्यक्तित्व को प्रकाशमान करते हुए इनको बधाई दी। समूह के अध्यक्ष पंकज जोशी ने बर्थडे का मनमोहक वीडियो बनाकर पोस्ट किया। संचालिका रश्मि मृदुलिका जी ने भी आदरणीय पाण्डेय जी की प्रसंशा में अपने विचार रख बधाई पोस्ट किया। वरिष्ठ सलाहकार विजयलक्ष्मी पाण्डेय, समूह के एडमिन मान सिंह सुथार, बबली भट्ट, उप संचालक आरपी प्रजापति व उपसंचालिका सपना अग्रवाल ने भी अपने शब्दों को महकाते हुए सुंदर सुंदर बधाई पोस्ट की।

स्वर्णलता सोन ने आदरणीय पाण्डेय जी के नाम को बहुत सुंदर ढंग से परिभाषित करते हुए बधाई पोस्ट की। एडमिन प्रिया पाण्डेय व एडमिन राजलक्ष्मी पाणिग्राही जी ने भी अपने अपने शब्दों में बधाई पोस्ट कर आदरणीय पाण्डेय जी को बधाई पोस्ट किया। समूह के सभी सक्रिय सदस्य अजय वर्मा साथी, आलोक शर्मा, अशोक पटसारिया नादान, उदय कुमार भास्कर, अशोक पाल, शिव शंकर राजपूत लोध द्वारा राजेंद्र पांडे सर जी का सुंदर पोट्रेट बनाकर जन्मदिन की बधाई दी एवं अन्य सभी ने अपने अपने भावों के साथ आदरणीय पाण्डेय जी को बधाई व शुभकामनायें दीं।

श्री पाण्डेय जी ने सबको धन्यवाद देते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की। सभी समूह के रचनाकारों को आश्वस्त किया कि समूह के लोगों को एक नई दिशा व रचनाकारों की उन्नति के लिए जो बन पड़ेगा वो प्रयास किये जायेंगे।

🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂

“विराट व्यक्तित्व”

✍️ महेंद्र कुमार कुमावत

आपके जन्म दिन पर बधाई देने,
पूरा साहित्य नक्षत्र उमड़ रहा।
शुभ मंगल शब्द प्रसून लिए,
हर हृदय भाव घुमड़ रहा ।।

पाठक हो या साहित्यकार सभी,
आपसे बेशूमार प्यार करते हैं।
आपकी मुस्कानी आभा से,
लेखन में नई धार भरते हैं।।

आपके जन्म दिवस पर दिखा,
शुभाकांक्षाओं का अनंत नजारा।
अहसास कर इन पुनीत भावों को,
आह्लादित हुआ मंच हमारा।।

साहित्यिक दुनिया में झलक रही,
आपकी गौरवशाली शान है।
आपकी सदाचारित प्रखरता का,
आज चारों ओर गुणगान है।।

सृजन के भव्य पथ पर आपका,
वंदित अभिशंषित कृतित्व है।
प्रेरणा की दिव्य शक्ति पुंज वाला,
विराट आपका व्यक्तित्व है।।
🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂

जन्मदिवस की अनंत शुभाकांक्षाये और बधाईयां हों भैया

✍️ स्वर्ण लता सोन

रा -रागिनी नदियां सुनाएँ
जे -जेवर तन पे सजाए।
न् -न्यास खुशियों का छाए,
द्र -द्रव्य सब मनहि भाए।।
पां – पांव शुभ पथ पे जाएँ।
डे -डेरे देवन लगाएं,
-यही बस मन को भाये।।
रा -राम जी की कृपा पाएँ,
-जग में ऊँचा नाम कमाएं।।

Related posts

इस दिल को समझाऊँ कैसे ?

Khula Sach

जीवन की आपाधापी में कहीं विलुप्त न हो जाए समाज सेवा: अतुल मलिकराम

Khula Sach

ऊषा ने अपनी किचन अप्लायंसेस और फैब्रिक केयर श्रृंखला का विस्तार किया

Khula Sach

Leave a Comment