Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 27 जनवरी 2021

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2021। अयन- उत्तरायण। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। संवत्सर नाम- प्रमादी। ऋतु- शिशिर। वार- बुधवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्दशी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुनर्वसु। योग (सूर्योदयकालीन)- विषकुंभ। करण (सूर्योदयकालीन)- गरज। लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर। शुभ समय- 6.00 से 9.11, 5.00 से 6.30 तक।

राहुकाल- दोप. 12.00 से 1.30 बजे तक। दिशाशूल- ईशान। योगिनी वास- पश्चिम। गुरु तारा- अस्त। शुक्र तारा- उदित। चंद्र स्थिति- कर्क। व्रत/ मुहूर्त- भद्रा। आज का मंत्र- ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:’। उपाय- मंदिर में कांस्य पात्र में मूंग भरकर दान करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय व कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी।कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। शत्रुभय रहेगा। विरोध हो सकता है। विवाद न करें।

वृष: ज्ञान में वृद्धि होगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूल वातावरण बनेगा। भाइयों तथा मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें। पुराने रुके कार्यों में गति आएगी।

मिथुन: व्यवसाय ठीक चलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जरूरी निर्णयों में सावधानी आवश्यक है। आय में कमी हो सकती है। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। स्त्रियां घर में सावधानी रखें।

कर्क: क्रोध न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। कुसंगति से बचें। बेवजह विवाद हो सकता है। लोगों की अपेक्षा पर आप खरे नहीं उतर पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।

सिंह: जोखिम के कार्य बिलकुल न करें। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अध्ययन में मन लगेगा। मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए-नए विचार मन में आएंगे। जल्दबाजी न करें। व्यस्तता रहेगी। धनार्जन होगा।

कन्या: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

तुला: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ व उन्नति के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जीवन सुखमय रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक: क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी में उच्चाधिकारी नाराज रहेंगे। काम पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। भागदौड़ रहेगी। किसी के व्यवहार से अपमान महसूस होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

धनु: जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम में अधिक ध्यान दे पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मकर: घर-बाहर सम्मान मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों का साथ रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जोखिम उठाने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक नीति में सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार व व्यवसाय में वृद्धि होगी।

मीन: पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Surat : Ward 16 में “डोर टू डोर जाकर लोगों की समस्या को सुनेंगे”- नगरसेवक विपुलभाई डी मोवलीया

Khula Sach

Poem : गंगे अविरल बहती रहना

Khula Sach

World Heart Day : Koo App और मेट्रो हॉस्पिटल्स ने शुरू की मुहिम, लोग शेयर करेंगे अपने दिल को सेहतमंद रखने का सीक्रेट

Khula Sach

Leave a Comment