Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 28 जनवरी 2021

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2021। अयन- उत्तरायण। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल। संवत्सर नाम- प्रमादी। ऋतु- शिशिर। वार- गुरुवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)- पूर्णिमा। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुष्य। योग (सूर्योदयकालीन)- प्रीति। करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि। लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर। शुभ समय- 6.00 से 7.30, 12.20 से 3.30, 5.00 से 6.30 तक।

राहुकाल- दोप. 1.30 से 3.00 बजे तक। दिशाशूल- दक्षिण। योगिनी वास- वायव्य। गुरु तारा- अस्त। शुक्र तारा- उदित। चंद्र स्थिति- कर्क। आज का मंत्र- ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स. गुरुवै नम:’। उपाय- मंदिर में स्वर्ण चढ़ाएं।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी आवश्यक है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। चोट व रोग से बचें।

वृष: संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

मिथुन: मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। अज्ञात भय सताएगा। व्यापार में मंदी रह सकती है। धीरज रखें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। विशेषकर स्त्रियां सावधान रहें।

कर्क: व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। घर-बाहर सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। धनार्जन होगा।

सिंह: दु:खद समाचार मिल सकता है। घर-बाहर अशांति रहेगी। तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पुरानी व्याधि पर अधिक व्यय संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या: आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। घर-बाहर सहयोग मिलेगा। सुखमय जीवन रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यस्तता रहेगी। काम में मन लगेगा।

तुला: घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। रहेगी। शत्रुता में कमी होगी। उत्तेजना व क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। अवसर का लाभ लें। लाभ बढ़ेगा।

वृश्चिक: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता होगी।  नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

धनु: आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अनावश्यक क्रोध से बात बिगड़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है।

मकर: रुके कार्यों में गति आएगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि का कारण रहेगा। व्यस्तता रहेगी। थकान रह सकती है। अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें।

कुंभ: समय की अनुकूलता का लाभ लें। योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन: आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। समय अनुकूल है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। विवाद से दूर रहें। राजकीय बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Delhi : कोविड प्रोटोकॉल नियमों का पालन कर ईद उल-अजहा का त्यौहार को सार्थकमयी तरीके से मनाया गया

Khula Sach

Mirzapur : 14 मार्च को राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सेना ने हेलीकॉप्टर से किया लाइव टेस्टिंग

Khula Sach

Mumbai : प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा का दो दिवसीय शिविर संपन्न

Khula Sach

Leave a Comment