Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 13 जनवरी 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन्-2021। अयन-उत्तरायण। मास-पौष। पक्ष-कृष्ण। संवत्सर नाम-प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-बुधवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा। योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षल। करण (सूर्योदयकालीन)-बालव। लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु। शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक।

राहुकाल-दोप.12:00 से 1:30 बजे तक।दिशा शूल-ईशान।योगिनी वास-ईशान। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-मकर। आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:। उपाय-किसी पवित्र नदी में स्नान कर हरे फल सहित दीपदान करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: नौकरी में तनाव रह सकता है। कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार के संबंधियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृष: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बनेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर सुखमय जीवन व्यतीत होगा। उत्साह रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। पुराना रोग उभर सकता है।

कर्क: वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करने से बचें। किसी अपने का व्यवहार ही समझ नहीं आएगा। आय में वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। विवाद न करें। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है।

सिंह: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार मिलेगा। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ अधिक होगी। घर में वृद्धजनों की चिंता रहेगी। राज्यभय रहेगा।

कन्या: भूमि, भवन, फैक्टरी व दुकान आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। किसी संत का आशीर्वाद मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी।

तुला: व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का साथ मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। संतान पक्ष से चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बेवजह विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक: वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी। लाभ होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है।

धनु: नई योजना बनेगी। नया कार्य करने का मन बनेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

मकर: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे।

कुंभ: प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेंगे।

मीन: अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। अज्ञात भय सताएगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

पूजा एंटरटेनमेंट- मेटावर्स में अपनी फिल्म की घोषणा करने वाला दुनिया का पहला भारतीय प्रोडक्शन हाउस

Khula Sach

श्रीराम आईएएस की अनएकेडमी के साथ साझेदारी

Khula Sach

Poem : इक लड़की देखा सपने में

Khula Sach

Leave a Comment