Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 27 दिसंबर 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020। अयन-उत्तरायण। मास-मार्गशीर्ष (अगहन)। पक्ष-शुक्ल। संवत्सर नाम-प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-रविवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका। योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य। करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32।

राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक। दिशा शूल-पश्चिम। योगिनी वास-दक्षिण। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-वृषभ। व्रत/मुहूर्त-प्रदोष व्रत। आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:। उपाय- विष्णु मंदिर में तिल व गुड़ से बनी मिठाई अर्पित करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। प्रमाद से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा।

वृष: व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि तथा समस्या में कमी करेगा। व्यापार ठीक चलेगा।

मिथुन: पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ फल देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कर्क: पुराने संगी-साथी तथा रिश्तेदारों से मुलाका‍त होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मामूली बात पर विवाद हो सकता है। कारोबार में लाभ होगा। मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है।

सिंह: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह तनाव व चिंता रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या: कारोबारी बड़ा लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें। धनार्जन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में गति बनी रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। समय नेष्ट है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें।

धनु: तत्काल लाभ नहीं होगा। सामाजिक सेवाकार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें।

मकर: किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। व्यापारी वर्ग लाभ की वृद्धि का आनंद ले सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सावधानी आवश्यक है। धन प्राप्ति सुगम होगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी।

कुंभ: व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। बकाया वसूली समय पर होगी।

मीन: आर्थिक परेशानी रहेगी। फालतू खर्च होगा। बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Mirzapur : भाजपा के स्थापना दिवस के 41 वर्ष पूरे होने पर नपाध्यक्ष ने 2 सीटो से 300 सीटो तक के सफर का बताया इतिहास

Khula Sach

वन मोटो इंडिया का ग्लोबल एश्योर के साथ गठबंधन

Khula Sach

भोजपुरी फिल्म ‘रज्जो रानी’ का संगीतमय मुहूर्त सम्पन्न

Khula Sach

Leave a Comment