Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 26 दिसंबर 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन् -2020। अयन-उत्तरायण। मास-मार्गशीर्ष (अगहन)। पक्ष-शुक्ल। ऋतु- शिशिर। संवत्सर नाम-प्रमादी। वार-शनिवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी। योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध। करण (सूर्योदयकालीन)-बव। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक।

राहुकाल-प्रात: 9:00 से 10:30 तक। दिशा शूल-पूर्व। योगिनी वास-नैऋत्य। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। चन्द्र स्थिति-वृषभ आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:। उपाय-शनि मंदिर में काला कंबल दान करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: समय की अनुकूलता का लाभ लें। सट्टे व लॉटरी से दूरी बनाए रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह बना रहेगा। प्रमाद न करें। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

वृष: शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। कारोबारी लाभ होता रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन: घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड जैसे स्थानों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे।

कर्क: रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। फिजूल की बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी से बिना वजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी।

सिंह: मेहनत अधिक तथा लाभ कम रहेगा। किसी पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता व संतुष्टि में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

कन्या: शैक्षणिक व शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। जल्दबाजी न करें।

तुला: पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट व मुच्युअल फंड लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। पार्टनरों व मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा।

वृश्चिक: यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में नहीं आएं। अपने विवेक से कार्य करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

धनु: चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका प्रबल है। लापरवाही न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय होगा। पारिवारिक सहयोग से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। झंझटों से दूर रहें।

मकर: राजकीय सहयोग समय पर प्राप्त होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। निवेश शुभ फलदायक रहेगा।

कुंभ: कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। नई योजना बनेगी। किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही मिल सकता है।

मीन: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आशंका-कुशंका के चलते समय पर निर्णय नहीं ले पाएंगे।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Mirzapur : राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्या ने की शिक्षा, बाल श्रम, स्वास्थ्य, पोषण मिशन, पाक्सो प्रकरण की समीक्षा

Khula Sach

Delhi : द्वारका विशेष-कार्यबल टीम ने जाल बिछाकर एक जमाखोर अभियुक्त को द्वारका सेक्टर-9 से चार ऑक्सीजन गैस सिलेंडर सहित रंगे हाथों दबोचा

Khula Sach

एंजल ब्रोकिंग ने इन्वेस्टर एजुकेशन प्लेटफॉर्म ‘स्मार्ट मनी’ लॉन्च किया

Khula Sach

Leave a Comment