Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 25 दिसंबर 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्-2020। अयन-दक्षिणायण। मास-मार्गशीर्ष (अगहन)। पक्ष-शुक्ल। संवत्सर नाम-प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-शुक्रवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी। योग (सूर्योदयकालीन)-शिव। करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज। लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु। शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक।

राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक। दिशा शूल-वायव्य।योगिनी वास-आग्नेय। गुरु तारा-उदित।शुक्र तारा-उदित।चंद्र स्थिति-मेष।आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:। उपाय-लक्ष्मी मंदिर में इत्र अर्पित करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: किसी बड़े काम के लंबित प्रयास अब सफल रहेंगे। अपेक्षित कार्य पूर्ण होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आलस्य न करें। अप्रत्याशित लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

वृष: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विवेक का प्रयोग समस्या से मुक्ति दिलाएगा। मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। अच्‍छी खबरें मिलेंगी।

मिथुन: किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। परमार्थ करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क: थोड़े प्रयास से कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों की सफलता में शंका रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनहानि की आशंका है। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है।

सिंह: किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। वरिष्ठ व्यक्तियों की शुभ सलाह प्राप्त होगी। रुके कार्यों में गति आएगी।

कन्या: किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे।

तुला: किसी कार्य की बाधा दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर-बाहर वातावरण अनुकूल बनेगा। मित्रों व संबंधियों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

वृश्चिक: काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी व लापरवाही न करें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति से बचें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो तथा दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यापार ठीक चलेगा।

धनु: मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य हावी रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

मकर: किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय व्यक्ति से परिचय बढ़ सकता है। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कुंभ: सामाजिक सेवा व दान-पुण्य के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी तीर्थ यात्रा का आयोजन हो सकता है।

मीन: आय होगी। कारोबारी लाभ बना रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि पर नियंत्रण नहीं रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। आशा व निराशा के बीच तनाव व चिंता रहेंगे। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Mumbai : महापौर किशोरी पेडणेकर ने पेश की इंसानियत की मिसाल

Khula Sach

Mirzapur : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आरोग्य मेले में पहुंचने वाले हुये लाभान्वित, 49 बच्चों का हुआ टीकाकरण

Khula Sach

श्रीपालनगर संघ ने मनाया आगम प्रकाशन समारोह

Khula Sach

Leave a Comment