Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 24 दिसंबर 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन्-2020। अयन- दक्षिणायण। मास-मार्गशीर्ष (अगहन)। पक्ष-शुक्ल। संवत्सर नाम- प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-गुरुवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी। योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ। करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक।

राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक। दिशा शूल-दक्षिण। योगिनी वास-उत्तर। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित।चंद्र स्थिति-मेष। आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:। उपाय-किसी विप्र को पीले वस्त्र भेंट करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं।

वृष: नौकरी में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

मिथुन: जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। विवाद संभव है। थकान व कमजोरी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार ठीक चलेगा।

कर्क: किसी प्रभावशाली प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। धनलाभ के अवसर बार-बार प्राप्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी बिलकुल न करें।

सिंह: शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधन जुटेंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कोई कारोबारी बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। कुसंगति से हानि होगी। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। धैर्यशीलता में कमी होगी।

कन्या: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पठन-पाठन व लेखन इत्या‍दि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

तुला: किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। शांति बनाए रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।कुसंगति से हानि होगी।

वृश्चिक: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए संबंध बनाने से पहले वि‍चार कर लें। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। आय में निश्चितता रहेगी।

धनु: सरकारी दफ्तरों में रुका कार्य पूर्ण अनुकूल होगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेंगे। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा।

मकर: शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। सुख के साधन जुटेंगे। अच्‍छे समाचार मिल सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ: घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।

मीन: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता में कमी रहेगी। शत्रुता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी लाभ में वृद्धि के योग हैं।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

कोविड-19: एमजी मोटर ने 200 स्थायी बेड्स दान किए

Khula Sach

‘आत्मनिभर भारत’ पहल को बढ़ावा देने के लिए कू और रिपब्लिक टीवी का गठबंधन

Khula Sach

गिन्नी कपूर के ‘मैनु तेरे नाल नहीं रहना’ से हुई फँस की आँखे नम

Khula Sach

Leave a Comment