Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 14 जनवरी 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन् -2021। अयन- उत्तरायण। मास-पौष। पक्ष-शुक्ल। संवत्सर नाम- प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-गुरुवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-श्रवण। योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र। करण (सूर्योदयकालीन)-बव। लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु। शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक।

राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक। दिशा शूल-दक्षिण। योगिनी वास-पूर्व। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। स्थिति-मकर। आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:। आज का उपाय-मंदिर में तिल से बनी मिठाई चढ़ाएं।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कोई बड़ा काम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

वृष: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धनार्जन होगा। व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई परेशानी आ सकती है।

मिथुन: मेहनत का फल मिलेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मित्रों की सहायता करना पड़ सकती है। बाहर जाने का मन करेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। प्रसन्नता में कमी रहेगी। दूर से बुरी खबर प्राप्त हो सकती है, धैर्य रखें। विवाद को बढ़ावा न दें।

कर्क: दौड़धूप अधिक होगी। अपने ही विरोध करेंगे। खिन्नता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी बिलकुल न करें। निर्णय सोच-समझकर करें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।

सिंह: बड़ा काम करने का मन बनेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय बनी रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा। जल्दबाजी से समस्या उत्पन्न होगी।

कन्या: योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उत्साह बना रहेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में अनुकूलतर रहेगी। प्रमाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।

तुला: धन प्राप्ति सुगम होगी। बिगड़ते काम बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। घर में किसी आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है। झंझटों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी। कार्यभार रहेगा। नकारात्मकता रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। थोड़ा धीरज रखना पड़ेगा।

वृश्चिक: जल्दबाजी व लापरवाही न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। गृहिणियां ध्यान रखें। बनते कामों में व्यवधान आ सकता है। काम में मन लगेगा। उत्साह रहेगा। जल्दबाजी न करें। पूजा-पाठ में लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा।

धनु: धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश मनोनुकूल रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नए संबंध बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी।  जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा।

मकर: प्रसन्नता बनी रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। शत्रुता बढ़ेगी। बात को बढ़ने न दें। किसी व्यक्ति के झगड़े में न पड़ें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बने रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

मीन: स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा ले पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। यात्रा हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Bhadohi : टीकाकरण कराने के बाद नि:शुल्क प्रमाणपत्र ज़रूर लें

Khula Sach

कैटरीना कैफ़ बनीं यूनिक्लो की पहली ब्राण्ड एंडोर्सर

Khula Sach

जानें कुंडली में बैठे कौन से बुरे ग्रह के कारण होती है कौन-कौन सी बीमारियां

Khula Sach

Leave a Comment