Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुर

Mirzapur : मधुमक्खी के हमले से वृद्ध घायल

रिपोर्ट : बृजेश गोंड

मीरजापुर। मधुमक्खी के हमले में बकरी चराने गया एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवाला घाट का है। हादसे में घायल गामा यादव उम्र लगभग 55 वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शिवाला घाट निवासी गामा यादव पहाड़ पर रोज के भांति बकरी चराने गये थे, जिन पर अचानक मधुमख्खी हमला कर दी। संजोग अच्छा था की उसी रास्ते से सिरसी गाँव निवासी विकास सिंह गहरवार, शुभम सिंह गहरवार, रोहित विश्वकर्मा, सुमित सोनी, रोहित मिश्रा, सोनु सिंह, गामा यादव के चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर गये और गामा यादव को चद्दर से ढककर कुछ दूर ले आये, जिसके बाद उन्हे अपनी निजी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुचाया। जहा उनका इलाज चल रहा है।

आप को बता दे कि 11 जनवरी को समय तकरीबन छह बजे गामा यादव रोज के भांति बकरी चराने गये थे। जिन पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अस्पताल पहुचने वालो के अनुसार कोई कौवे या चील ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेडा था। मधु मक्खियों द्वारा किए गए हमले में गामा यादव बुरी तरह से घायल हो गए। घायल के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास गाँव के लोग रास्ते से गुजर रहे थे जिन्होने चिल्लाने का आवाज सुनकर पीड़ित के पास पहुच कर उसको बचाने का कार्य किया जोकि घटनास्थल पर मधुमक्खियों की फौज मंडरा रही थी। इन सब लोगो ने किसी तरह गामा यादव को वहा से निकलकर घायल को वाहन में बिठाकर अस्पताल लाया। और वहा उनका इलाज चल रही है।

Related posts

उ०प्र० महिला शिक्षक संघ ने बी०एस०ए० मुलाकात कर शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को कराया अवगत

Khula Sach

Dhanteras 2021: देशभर में धनतेरस की रौनक, भूलकर भी ना करें इन चीजों की खरीदारी, जानें वजह

Khula Sach

सूर्या रोशनी ने स्मार्ट डाउनलाइटर्स की नई रेंज पेश की

Khula Sach

Leave a Comment