Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 6 जनवरी 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन्-2021। अयन-उत्तरायण। मास-पौष। पक्ष-कृष्ण। संवत्सर नाम-प्रमादी। ऋतु-शिशिर।वार-बुधवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त। योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगंड। करण (सूर्योदयकालीन)-बालव। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय-6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक।

राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक।दिशा शूल-ईशान। योगिनी वास-ईशान। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-तुला मुहूर्त-कालाष्टमी। आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:। उपाय-किसी बटुक को धर्मशास्त्र दान करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: आनंददायक यात्रा हो सकती है। अध्ययन में मन लगेगा। किसी प्रबुद्ध जन से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन तथा मनोरंजन प्राप्ति के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा।

वृष: आय के स्रोतों में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापार लाभदायक रहेगा। आंखों को चोट से बचाएं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।

मिथुन: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। दु:खद समाचार मिलने से तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी।

कर्क: नौकरी में मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। बोलचाल में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा।

सिंह: कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। किसी अपने के व्यवहार से क्षोभ उत्पन्न होगा।

कन्या: परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बाहर जाने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी।

तुला: प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। शारीरिक कष्ट संभव है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। लाभ होगा। अतिरिक्त व्यय होने से तनाव रहेगा।

वृश्चिक: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। निवेश में जल्दबाजी न करें। प्रमाद न करें। चोट व रोग से बाधा संभव है।

धनु: आय में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। लाभ होगा। कानूनी अड़चन तथा स्वास्थ्‍य की नरमाहट से बाधा संभव है।

मकर: व्यापार में वृद्धि तथा आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। आय में अधिक वृद्धि के योग हैं। थकान महसूस होगी। कोई अपना ही विरोध कर सकता है।

कुंभ: नए काम मिलेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। समय पर अर्थ की व्यवस्था होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन: व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट से काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। थकान व कमजोरी महसूस होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरे के काम में हस्तक्षेप न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

सहायक आयुक्त किरण दिघावकर को निलंबित नहीं किया गया तो भीम आर्मी करेगी आंदोलन

Khula Sach

लाख तरक्की के बावजूद हम बुजुर्गों का ख्याल रखने में पीछे हैं : अतुल मलिकराम

Khula Sach

‘‘एण्डटीवी के ‘येशु‘ में हेरोड एंटिपस का किरदार निभाना मेरे लिये सपने के सच होने जैसा है’’ : रुद्र सोनी

Khula Sach

Leave a Comment