Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 3 जनवरी 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन्-2021। अयन-उत्तरायण। मास-पौष। पक्ष-कृष्ण। संवत्सर नाम-प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-रविवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी/पंचमी (क्षय)। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा। योग (सूर्योदयकालीन)-प्रीति। करण (सूर्योदयकालीन)-बालव। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32।

राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम। योगिनी वास-नैऋत्य। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-सिंह। आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:। उपाय- किसी मंदिर में एक नारियल व आठ बादाम चढाएं।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी।

वृष: नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा।

मिथुन: आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे।

कर्क: कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

सिंह: निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। कोई राजकीय बाधा हो सकती है।

कन्या: काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है।

तुला: आय में वृद्धि होगी। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। निवेश शुभ रहेगा।

धनु: मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है।

मकर: तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।

कुंभ: घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। किसी की बातों में न आएं।

मीन: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

टीसीआई का दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

Khula Sach

Kalyan : पति को मौत के घाट उतारने वाली पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Khula Sach

Mirzapur : “मीरजापुर ब्लड डोनर क्लब” के सदस्यों ने जिला रक्तकोष में किया रक्तदान

Khula Sach

Leave a Comment