Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 31 दिसंबर 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन्-2020। अयन- उत्तरायण। मास-पौष। पक्ष-कृष्ण। संवत्सर नाम-प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-गुरुवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु। योग (सूर्योदयकालीन)-ऐंद्र। करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक।

राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक। दिशा शूल-दक्षिण। योगिनी वास-पूर्व। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-कर्क। आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:। उपाय-मंदिर में पीले फल भेंट करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आराम तथा मनोरंजन का समय प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा।

वृष: किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।

मिथुन: कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी से बचें। व्यस्तता के कारण थकान रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी।

कर्क: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। प्रमाद न करें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। अटके काम पूरे होंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह: घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। प्रमाद से बचकर ध्यान दें। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा की योजना बनेगी। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

कन्या: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेशादि शुभ फल देंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। विवाद न करें। जोखिम से बचें। मेहनत का फल प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी।

तुला: घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पठन-पाठन आदि में लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक: निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। बकाया वसूली समय पर होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।

धनु: व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। पार्टनरों व मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें।

मकर: नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें। धनार्जन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबारी बड़ा लाभ हो सकता है।

कुंभ: धनलाभ के अवसर बार-बार प्राप्त होंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार ठीक चलेगा।

मीन: किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय व्यक्ति से परिचय बढ़ सकता है। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Mirzapur : साइकिल रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक

Khula Sach

नगरपालिका की लेट लतीफी ने रोकी विंध्य कॉरिडोर रफ्तार, भड़के नगर मजिस्ट्रेट

Khula Sach

लाख तरक्की के बावजूद हम बुजुर्गों का ख्याल रखने में पीछे हैं : अतुल मलिकराम

Khula Sach

Leave a Comment