‘ग्रोवेल्स १०१ मॉल’ में क्रिसमस पार्टी का आयोजन
मुंबई : कांदिवली स्थित ग्रोवेल्स 101 मॉल में इस वर्ष का क्रिसमस विशेष रहा। जूनून सामाजिक संगठन की मदद से मॉल में कुल 30 जरूरतमंद बच्चों के लिए एक विशेष क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चे मॉल प्रबंधन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपने पसंदीदा सांता के साथ मस्ती करने और क्रिसमस मनाने में मशगूल हुए।